newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivek Agnihotri: शाहरुख खान ने किया बॉलीवुड को बर्बाद?, विवेक अग्निहोत्री का बड़ा आरोप, करण जौहर के लिए कही ये बात

Vivek Agnihotri: शाहरुख खान पर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड को बर्बाद करने का आरोप लगाया साथ ही उनकी फिल्मों को लेकर भी तंज कसा। इंडिया डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान के साथ ही डायरेक्टर करण जौहर पर भी निशाना साधा है। चलिए जानते हैं आखिर क्या कहा-क्या कहा है विवेक अग्निहोत्री ने… 

नई दिल्ली। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्म बनाकर चर्चा में आए फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) लगातार किसी न किसी मुद्दे पर बयान देकर चर्चा में आ ही जाते हैं। खासकर बॉलीवुड पर विवेक अग्निहोत्री हमलावर रहते हैं। अब एक बार फिर उनका गुस्सा फूटा है। इस बार विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान पर हमला बोला है। शाहरुख खान पर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड को बर्बाद करने का आरोप लगाया साथ ही उनकी फिल्मों को लेकर भी तंज कसा। इंडिया डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान के साथ ही डायरेक्टर करण जौहर पर भी निशाना साधा है। चलिए जानते हैं आखिर क्या कहा-क्या कहा है विवेक अग्निहोत्री ने…

शाहरुख खान पर कही ये बात 

विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को बर्बाद कर दिया है। ये लोग बस अपने स्टारडम के लिए काम करते हैं। ये पैशन के लिए काम नहीं करते बस स्टारडम के लिए काम करते हैं। ये लोग जिस तरह से पॉलिटिक्स बॉलीवुड में कह रहे हैं उससे सिनेमा बर्बाद हो रहा है।

SHAHRUKH KHAN

आगे करण जौहर के लिए कही ये बात

विवेक अग्निहोत्री ने आगे शाहरुख खान के साथ ही करण जौहर को निशाने पर लिया और कहा कि “इन लोगों ने सिनेमा को भारत की वास्तविक कहानियों से बहुत दूर कर दिया है। अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह और दीवार का जिक्र करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि इनके बाद से ही फिल्मों से वास्तविक कहानियां दूर चली गई हैं। जो फिल्में करण जौहर और शाहरुख खान कर रहे हैं वो भारत की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही है। करण जौहर ऐसी फिल्में नहीं बनाते जो कि एक 8 साल के बच्चा भी देख सके। ये लोग हिंदी बोलने वाले, भारतीय रॉ और जमीन से जुड़े टैलेंट को आगे नहीं आने देना चाहते। ये बस बॉलीवुड में पॉलिटिक्स, स्टारडम और इस तरह की चीजों को बढ़ा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री जल्दी अपनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म (द वैक्सीन वॉर) 28 सितम्बर को रिलीज हो रही है। फिल्म में नाना पाटेकर और अनुपम खेर जैसे दिग्गज एक्टरों के अलावा पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।