newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shanaya Kapoor: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं शनाया कपूर, फिर उठा नेपोटिज्म का मुद्दा

Shanaya Kapoor: कुछ समय पहले खबर आई थी कि करण, संजय कपूर और महिप कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) को वो जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। जिसे लेकर वो जमकर ट्रोल हो रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने कई स्टारकिड्स को लॉन्च किया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई बार उनपर नेपोटिज्म (Nepotism) का आरोप लगा है। एक बार फिर वो कुछ ऐसे ही आरोपों को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, कुछ समय पहले खबर आई थी कि करण, संजय कपूर और महिप कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) को वो जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं।

SHANAYA KAPOOR2

इस खबर के सामने आते ही शनाया कपूर भी नेपोटिज्म के आरोपों का सामना कर रही हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही करण जौहर पर एक बार फिर नेपोटिज्म का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्टार किड की वजह से जरूरतमंद लोगों को मौका नहीं मिल पाता।

karan johar

दरअसल, करण जल्द ही शनाया को लॉन्च करने वाले हैं। शनाया धर्मा मूवीज के बैनर तले अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। जो उनके लिए बड़ी बात है। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने दी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स शनाया कपूर को ट्रोल कर करे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर विवाद उठ हो गया।

एक यूजर ने लिखा होंठ, नाक और जॉलाइन सुधारने से पहले शनाया कपूर।