newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fly Song out: शहनाज गिल और बादशाह का नया गाना ‘Fly’ हुआ रिलीज, दिखी गजब की केमिस्ट्री, देखिए वीडियो

Fly Song out: बादशाह (Badshah) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। दोनों का नया गाना फ्लाई (Fly) रिलीज हो गया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।

नई दिल्ली। सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) का नया गाना फ्लाई (Fly) शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग में उनके साथ पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने का सोशल मीडिया पर काफी समय से बज बना हुआ था। फैंस इस सॉन्ग का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज उनका इंतजार खत्म हो गया।

fly

गाने में शहनाज का ग्लैम लुक

इस गाने में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शाहनाज गिल फीमेल लीड में है। इस गाने में उनका अलग और हॉट अंदाज नजर आया। बता दें कि पहली बार उन्होंने बादशाह के साथ काम किया। दोनों की जोड़ी काफी फ्रेश है, शायद यही वजह है ये जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि आप गाने में देख सकते है कि शहनाज का लुक काफी ग्लैम है। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

fly2

बता दें कि शहनाज और बादशाह ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर ‘Fly’ सॉन्ग के आउट होने की जानकारी दे दी है। जिसके बाद से उनके फैंस काफी खुश है। खास बात ये है कि ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

ये गाना सोनी म्यूजिक द्वारा निर्मित है। इस गानें में बादशाह और शहनाज के अलावा उचाना भी नजर आए। वो एक म्यूजिक कम्पोजर हैं। वहीं, इससे पहले भी शहनाज कई म्यूजिक एल्बम कर चुकी हैं। जो काफी हिट रही हैं। ऐसे में बादशाह संग उनका ये गाना काफी धमाल मचाने वाला है।