नई दिल्ली। शहनाज गिल (Shehnaz Gill) टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आई थीं। वो शो की सबसे पसंदीदा और फेमस कंटेस्टेंट्स में एक थी। वो उन चुनिंदा सेलिब्रिटी में से एक हैं, जिन्हें शो से बाहर आने के बाद जबरदस्त फेम मिला। उनकी फैन फोलोइंग दोगुनी हो गई। उनके लाखों चाहने वाले हैं। लेकिन जहां इतना प्यार है, वहां हेटर्स भी होते हैं। सितारें आये दिन ट्रोल होते रहते हैं, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए। इस बार ऐसा ही कुछ पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल के साथ हुआ है।
दरअसल, शहनाज गिल को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एसिड अटैक की धमकी दी। जिसपर अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने व्यूज इस मामले पर रखे हैं। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता। ये चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं बल्कि मुझे लगता है, क्योंकि से सब बातें मुझे और शक्ति देती हैं। इन लोगों को ये एहसास नहीं होता है कि अगर वे किसी के बारे में कुछ निगेटिव कहते हैं, तो ये दूसरे व्यक्ति के लिए कई बार पॉजिटिविटी में बदल जाता है।”
यहां देखिए शहनाज गिल का इंटरव्यू
Exclusive – @ishehnaaz_gill sings #TumHiHo song for her fans. Don’t miss. #TalkingFilms #BollywoodHungama
YT: https://t.co/pItsFUjn4o pic.twitter.com/TqFC4mxYqI— BollyHungama (@Bollyhungama) March 5, 2021
आपको बता दें कि सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) का नया गाना फ्लाई (Fly) शुक्रवार को रिलीज हो गया। इस सॉन्ग में उनके साथ शहनाज गिल नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने का सोशल मीडिया पर काफी समय से बज बना हुआ था। फैंस इस सॉन्ग का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।
इस गाने में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शाहनाज गिल फीमेल लीड में है। इस गाने में उनका अलग और हॉट अंदाज नजर आया। बता दें कि पहली बार उन्होंने बादशाह के साथ काम किया। दोनों की जोड़ी काफी फ्रेश है, शायद यही वजह है ये जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि आप गाने में देख सकते है कि शहनाज का लुक काफी ग्लैम है। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
ता दें कि शहनाज और बादशाह ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर ‘Fly’ सॉन्ग के आउट होने की जानकारी दे दी है। जिसके बाद से उनके फैंस काफी खुश है। खास बात ये है कि ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।