newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill hospitalised: बिगड़ी शहनाज गिल की तबीयत, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा एक्ट्रेस का इलाज

Shehnaaz Gill hospitalised: काम की बात करें तो एक्ट्रेस थैंक्स फॉर कमिंग फिल्म में नजर आई हैं, जिसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, शिबानी बेदी नजर आई हैं। फिल्म को रिया कपूर ने बनाया है जोकि महिलाओं की सेक्स इच्छाओं पर बनी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

नई दिल्ली। थैंक्यू फॉर कमिंग एक्ट्रेस शहनाज गिल के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्टर की तबीयत खराब हो गई है और उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस फूड प्वाइजनिंग से जूझ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ठीक हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकती हैं। एक्ट्रेस थैंक्यू फॉर कमिंग के प्रमोशन के दौरान बीमार पड़ी थीं। देर रात एक्ट्रेस का हाल-चाल जानने के लिए बॉलीवुड स्टार्स को भी देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुईं एक्ट्रेस

बीमार शहनाज गिल से देर रात  फिल्म की सह-निर्माता रिया कपूर और अनिल कपूर को देखा गया, जो एक्ट्रेस का हाल जानने के लिए आए थे।इस दौरान रिया कपूर ने पैपराजी को हाय किया और वहां से चली गई। खबर सामने आने के बाद फैंस एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा- जल्दी ठीक हो जाओ भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे #शहनाजगिल दुआ है आपको हर हर कदम पर सारी जगह की कामयाबी खुशी मोहब्बत नसीब हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- शहनाज गिल जल्दी से ठीक हो जाए सब दुआ करना…। एक अन्य ने लिखा- जल्दी ठीक हो जाओ शहनाज…नज़र लग गई मेरी गुड़िया को।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली फिल्म

काम की बात करें तो एक्ट्रेस थैंक्स फॉर कमिंग फिल्म में नजर आई हैं, जिसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, शिबानी बेदी नजर आई हैं। फिल्म को रिया कपूर ने बनाया है जोकि महिलाओं की सेक्स इच्छाओं पर बनी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसके अलावा एक्ट्रेस खुद का अपना शो देसी वाइव्स विद शहनाज होस्ट करती हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स को देखा जाता है।