newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill: बदन पर साड़ी लपेटे शहनाज ने हिला दिया डांस फ्लोर, किया ऐसा डांस कि देखकर दिल हो जाएगा खुश

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल अपने मैनेजर कौशल की शादी में पहुंची थी, जहां एक्ट्रेस ने लाइट ग्रे कलर की फ्लावर प्रिंट साड़ी की प्यारी सी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस का ब्लाउज काफी बोल्ड था।

नई दिल्ली। पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल जहां जाती हैं, तबाही मचा देती हैं। उनका हर मूव फैंस का दिल जीत लेता है।  एक्ट्रेस का नया गाना  ‘घनी सयानी’ बीते  हफ्ते ही रिलीज हुआ है जिसमें वो बेबाक और बोल्ड अंदाज में दिखी थी। अब शहनाज गिल का प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस एक पार्टी में डांस करती दिख रही हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी एक्ट्रेस के इस अंदाज को देखकर खुश हैं।

प्रिंट साड़ी में कमाल लगी शहनाज गिल

शहनाज गिल अपने मैनेजर कौशल की शादी में पहुंची थी, जहां एक्ट्रेस ने लाइट ग्रे कलर की फ्लावर प्रिंट साड़ी की प्यारी सी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस का ब्लाउज काफी बोल्ड था। शहनाज का लुक शादी में काफी दमदार लगा। इसी बीच एक्ट्रेस दूल्हा और दुल्हन के साथ डांस करती दिखीं। एक्ट्रेस ने ठुमकों से लेकर बोल्ड मूव्स भी किए। फैंस को भी शहनाज का डांस बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने शहनाज को प्यारी सोल बताया तो किसी ने कहा कि एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कान ऐसे ही बनी रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


गोला के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

इसी फंक्शन में शहनाज और भारती सिंह के बेटे गोला की क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिली। पूरे फंक्शन में शहनाज गोला को अपनी गोद में लिए घूमती दिखी और बार-बार उनके क्यूट गालों पर किस भी किया। गोला भी शहनाज के साथ अच्छे से इंजॉय करता था। दोनों की बॉन्डिंग देखकर ये कहना मुश्किल लग रहा था कि दोनों पहली बार मिले हैं। खैर शहनाज को हर कोई दिल से प्यार करता है। उनकी फैन फॉलोइंग देश से ज्यादा विदेश में भी है। शादी के फंक्शन में टीवी जगत के कई स्टार्स को दिखा गया, जिसमें अनुपमा यानी रूपाली गांगुली, हिना खान, अली गोनी और जैस्मीन भसीन को भी देखा गया।