newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Summons against Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी पर आई नई मुसीबत, पति राज कुंद्रा के बाद अब खुद को इस मामले में मिला समन

Summons against Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी पर आई नई मुसीबत, पति राज कुंद्रा के बाद अब खुद को इस मामले में मिला समननई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार का नाम विवादों में आना अब आम हो गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार का नाम विवादों में आना अब आम हो गया है। हाल ही में पोर्नोग्राफी केस में फंसे पति राज कुंद्रा के बाद अब खुद शिल्पा शेट्टी पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी खिलाफ समन जारी किया है।  बता दें कि, एक बिजनेसमैन ने जुहू पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस और उनके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार पर 21 लाख रुपये का लोन नहीं चुकाने का आरोप लगे हैं।

अंधेरी कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को पेश होने का आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है, शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने 2015 में ऑटो मोबाइल एजेंसी के मालिक से 21 लाख रुपये का लोन लिया था। जनवरी 2017 तक उन्हें ये लोन को चुकाना था। परहद आमरा नाम के व्यापारी ने ये एक्ट्रेस पर लोन नहीं चुका पाने के आरोप लगाए हैं।

पिता ने लिया था 21 लाख का कर्ज

कथित तौर पर कहा जा रहा है कि, 21 लाख का चेक सुरेंद्र की कंपनी के नाम पर जारी किया गया था। शिल्पा शेट्टी के पिता कर्ज चुका पाते, उससे पहले ही 11 अक्टूबर 2016 को उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, सुरेंद्र ने अपने परिवार को लोन की जानकारी दी थी।

पति राज कुंद्रा पर लगे थे पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप

पीछे साल जुलाई में शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर पॉर्नोग्राफी बनाने का आरोप लगे थे। जिसके चलते उन्हें 2 महीनों तक जेल में ही रहना पड़ा था। कई बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद आखिरकार 20 सितंबर को उन्हें 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्र ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।