newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT : 2 साल बाद बिग बॉस के घर में नजर आएगी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी, मेकर्स ने आउट किया वीडियो

Bigg Boss OTT : बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के वीकेंड एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) नजर आने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद मेकर्स ने किया है। बिग बॉस के ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि शो में सिडनाज (SidNaaz) नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के वीकेंड एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) नजर आने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद मेकर्स ने किया है। बिग बॉस के ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि शो में सिडनाज (SidNaaz) नजर आने वाले हैं। ये खबर सुन उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उनके फैंस को अपनी फेवरेट जोड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है। लगभग 2 साल बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस के घर में नजर आएगी।

sidnaaz bigg boss

आपको बता दें कि कल मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने हिंट दिया था कि शो में सिडनाज की जोड़ी घर में नजर आने वाली है। जिसके बाद पूरे दिन दोनों ट्विटर पर ट्रेंड हुए थें।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आए तो अलग-अलग थे, लेकिन शो के दौरान दोनों की दोस्ती काफी अच्छी हो गई। दोनों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आने लगी। दोनों की मस्ती भी लोगों को पसंद आने लगी। इसके बाद तो दोनों की फैन फोलोइंग तेजी से बढ़ने लगी। दर्शकों ने इन्हें प्यार ने सिडनाज नाम तक दे दिया। इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि ये जोड़ी जल्द ही बिग बॉस ओटीटी पर बतौर गेस्ट नजर आएगी।

ये खबर सामने आते ही सिडनाज के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। सभी उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि दोनों हर रोज किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। आज दोनों बिग बॉस ओटीटी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।