नई दिल्ली। टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) आए तो अलग-अलग थे, लेकिन शो के दौरान दोनों की दोस्ती काफी अच्छी हो गई। दोनों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आने लगी। दोनों की मस्ती भी लोगों को पसंद आने लगी। इसके बाद तो दोनों की फैन फोलोइंग तेजी से बढ़ने लगी। दर्शकों ने इन्हें प्यार ने सिडनाज नाम तक दे दिया। इस जोड़ी को न सिर्फ घर में प्यार दिया गया बल्कि शो खत्म होने के बाद भी दर्शक अभी भी इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों हर रोज किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर दोनों खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इतना ही नहीं ये जोड़ी अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बात नहीं की। लेकिन दर्शकों को तब भी इनकी जोड़ी पसंद आती है।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर सिडनाज को इतना पसंद क्यों किया जाता है, क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के शो में कोई जोड़ी बनी हो। इससे पहले भी इस शो में कई जोड़ियां देखी गई है, लेकिन शहनाज संग सिद्धार्थ की जोड़ी को ही इस कदर क्यों पसंद किया जा रहा है कि ये रोज ट्रेंड ही होती रहती है।
जब दोनों बिग बॉस के घर में थे तो शहनाज एंटरटेंमेंट की क्वीन मानी जाती थी। वो कई बार सिद्धार्थ के साथ मस्ती करती नजर आईं और कुछ ऐसी हरकते भी करती आईं, जिनसे दर्शक उनसे और भी प्यार करने लगे। इतना ही नहीं वो सलमान खान के साथ भी कई बार मस्ती करती नजर आईं। इसका सबूत हम आपको वीडियोज में दिखाते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इसके अलावा शहनाज और सिद्धार्थ 2 हिट म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं। जिसका नाम- भुला दूंगा और शोना शोना हैं। दोनों के सॉन्ग्स काफी हिट रहे। फैंस आगे भी दोनों की जोड़ी को साथ में काम करते हुए देखना चाहते हैं। हमारी तरफ से भी दोनों को ढेरों शुभकामनाएं।