newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arijit Singh: सिंंगर अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने लगाई मदद की गुहार

Arijit Singh: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगर की मां के लिए ए नेगेटिव ब्लड चाहिए जिसके लिए एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगर की मां के लिए ए नेगेटिव ब्लड चाहिए जिसके लिए एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है। स्वास्तिका के साथ डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी भी लोगों से मदद के लिए कह रही हैं।

स्वास्तिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से मदद मांगी है। उन्होंने लिखा, सिंगर अरिजीत सिंह की मां के लिए आज ही ए नेगेटिव ब्लड की जरुरत है। वो कोलकाता के AMRI ढाकुरिया अस्तपाल में भर्ती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ब्लड डोनर पुरुष होना चाहिए। वहीं डायरेक्टर श्रीजीत ने इसी पोस्ट को बंगाली में कॉपी करके शेयर किया है।

स्वास्तिका के पोस्ट पर फैंस कमेंट करके लोकेशन के बारे में पूछ रहे हैं ताकि वह ब्लड डोनेट कर सकें। अरिजीत की मां की तबीयत को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। आपको बता दें स्वास्तिका मुखर्जी के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के लिए ऑक्सीजन, हॉस्पिटल बेड, दवाईयां और कई चीजों के लिए मदद कर रहे हैं।

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र से की थी। वह सिंगिंग रिएलिटी शो फेम गुरुकुल में नजर आए थे। अरिजीत को पहचान फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो से मिली थी। उन्होंने कबीरा, राबता, खैरियत, अगर तुम साथ हो जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।