newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonakshi Sinha: गुपचुप तरीके से सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई, रिंग की फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Sonakshi Sinha: दरअसल सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो एक फोटो में अपने हाथ की रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। जबकि दूसरी फोटो में किसी के कंधे पर हाथ रख कर खड़ी हैं। उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा-मेरे लिए बड़ा दिन !

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर पोस्ट को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने फैंस के लिए एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसे देखकर फैंस एक्ट्रेस को बधाई देने लगे हैं। सोनाक्षी ने सगाई कर ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस एक्ट्रेस को ढेरों बधाई दे रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस के अचानक सगाई करने की खबर से फैंस हैरान जरूर हुए हैं लेकिन वो काफी खुश भी हैं। सोनाक्षी ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात भी की थी।

रिंग फ्लांट करते हुए सोनाक्षी ने पोस्ट की फोटोज

दरअसल सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो एक फोटो में अपने हाथ की रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। जबकि दूसरी फोटो में किसी के कंधे पर हाथ रख कर खड़ी हैं। उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा-मेरे लिए बड़ा दिन !!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है…और मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। विश्वास नहीं कर सकती कि यह SO EZI था !!!!। इस कैप्शन से साफ है कि एक्ट्रेस सगाई कर चुकी हैं और वो बहुत खुश भी हैं। सोनाक्षी के पोस्ट पर फैंस उनको जमकर बधाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

फैंस दे रहे खूब बधाई

हालांकि सोनाक्षी ने किससे सगाई की है ये बात सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने ‘नोटबुक’ फेम एक्टर जहीर इकबाल से ही सगाई की है। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में बीते काफी समय से छाई हुई थीं। फैंस भी कमेंट कर पूछ रहे हैं कि एक्ट्रेस ने किससे शादी की है। इसके अलावा फैंस सगाई की खूब सारी बधाई दे रहे हैं। हाल ही में जहीर ने सोनाक्षी के साथ रिलेशनशिप पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि ‘इन अफवाहों को अब इतना समय हो गया है कि मुझे अब इनकी परवाह भी नहीं है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई हमारे बारे में क्या सोचता है।