newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonam Kapoor: ट्रेडिशनल लुक में सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, देखें तस्वीरें

Sonam Kapoor: सोशल मीडिया पर फोटोज सामने आते ही आग की तरह फैल गई हैं। हर कोई लेटेस्ट फोटोज पर अपना प्यार बरसा रहा है। वहीं जल्द ही नाना बनने वाले अनिल कपूर ने फोटोज पर कमेंट किया है।  अनिल कपूर ने इस पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। खुद सोनम और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए बीते कुछ हफ्तों पहले दी थी। ये खबर सामने आते ही फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी थी। सोनम ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी उनमें वो अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की गोद में अपना सिर रखी हुई थी। तस्वीरों में सोनम कपूर को ब्लैक मेटरनिटी मोनोकिनी पहने हुए पोज देते हुए देखा गया था। अब एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट से एक्ट्रेस ने सबको हैरान कर दिया है। सोनम की नई खूबसूरत फोटोज से पूरा सोशल मीडिया भरा हुआ है। वाकई ताजा फोटोज में एक्ट्रेस किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक में महारानी लग रहीं सोनम कपूर

दरअसल सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी पीरियड की कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस फोटोज में ट्रेडिशनल लुक में दिख रही हैं। ये लुक सोनम पर बहुत जंच रहा है। वहीं सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। ताजा फोटो में सोनम ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है जिसमें उन्होंने किसी रॉयल महारानी की तरह पोज दिए हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी नेकलेस और इयररिंग्स पहने हैं। सोनम इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज

सोशल मीडिया पर फोटोज सामने आते ही आग की तरह फैल गई हैं। हर कोई लेटेस्ट फोटोज पर अपना प्यार बरसा रहा है। वहीं जल्द ही नाना बनने वाले अनिल कपूर ने फोटोज पर कमेंट किया है।  अनिल कपूर ने इस पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। खुद सोनम और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोनम ने बताया था कि उनका चौथा महीना चल रहा है। खैर फैंस खुशखबरी सामने आने के बाद अब बच्चे के आने का वेट नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह ने भी बेबी बॉय को जन्म दिया है।