newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

फिल्म मैगजीन स्टारडस्ट के कवर पेज पर नजर आए सोनू सूद, एक्टर ने पुराने दिनों को किया याद

सोनू सूद (Sonu Sood) मशहूर फिल्म मैगजीन स्टारडस्ट के कवर पेज (Stardust Cover Page) पर नजर आए हैं। जिके लेकर उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

मुंबई। सोनू सूद (Sonu Sood) लोगों के मसीहा है। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें भगवान का दर्जा भी दे दिया है। उन्होंने पिछले साल लॉकडाउन में कई प्रवासी मजदूरों कर उन्हें घर पहुंचाया। उनकी मदद सिलसिला आज भी चालू है। इस रियल लाइफ हीरो को नेक काम के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। अब सोनू मशहूर फिल्म मैगजीन स्टारडस्ट के कवर पेज पर नजर आए हैं। जिके लेकर उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया है।

सोनू सूद ने स्टारडस्ट के कवर पेज को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस कवर पेज पर वो पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, मैगजीन के कवर पर लिखा है, ‘क्या “रियल” हीरो सोनू सूद ने दूसरे “रील” हीरोज से मार्च छीन लिया है?’

सोनू ने ये पोस्टर शेयर करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने लिखा, ‘वो दिन ऐसा था जब मैंने पंजाब से स्टारडस्ट के ऑडिशन के लिए अपनी तस्वीरें भेजी थीं लेकिन मैं रिजेक्ट हो गया था। आज मैं स्टारडस्ट के इस प्यारे से कवर के लिए शुक्रिया कहता हूं। आभार।’