newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#MeToo: मीटू पर साउथ एक्टर विनायकन ने दिया विवादित बयान, कहा-पूछना गुनाह है तो करता रहूंगा, मचा बवाल

#MeToo: तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विनायकन इन दिनों फिल्म ‘Oruthee’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में मीटू (Me Too) को लेकर दिए विवादित बयान से एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘Oruthee’ के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनायकन ने कहा कि उन्हें मीटू कैंपेन के बारे में नहीं पता।

नई दिल्ली। तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विनायकन इन दिनों फिल्म ‘Oruthee’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में मीटू (Me Too) को लेकर दिए विवादित बयान से एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘Oruthee’ के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनायकन ने कहा कि उन्हें मीटू कैंपेन के बारे में नहीं पता। अगर किसी महिला से सेक्स के लिए पूछना # MeToo है तो वह आगे भी यह करते रहेंगे। इंटरनेट पर उनका ये बयान छाया हुआ है।

विनायकन के इस बयान पर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं। बता दें कि, विनायक पर पहले भी सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लग चुका है। मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे इसी बारे में पूछा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक विनायकन के कहा था कि ‘मीटू (Me Too) क्या है? मुझे इसके बारे में नहीं पता। क्या ये एक लड़की पर निर्भर है? मैं जानना चाहता हूं। अगर मैं किसी महिला के साथ सेक्स करना चाहूं तो क्या होगा? मैंने अपने जीवन में 10 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। मैंने उस सभी 10 महिलाओं से पूछा था कि क्या वो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहेंगी? मैं उनसे अभी भी पूछूंगा कि क्या वो इसे ही मीटू कहती हैं।’


पहले भी अरेस्ट हो चुके हैं विनायकन

विनायकन ने पहली बार ऐसा विवादित बयान नहीं दिया है, बल्कि साल 2019 में वो इन्हीं वजहों से अरेस्ट भी हो चुके हैं। दलित ऐक्टिविस्ट मृदुलादेवी ने उन पर आरोप लगाया था कि विनायकन ने उनसे साथ सोने के लिए पूछा है। मृदुलादेवी उन्हें उस वक्त एक कार्यक्रम के लिए न्योता देने गई थीं। मृदुला ने आरोप लगाया था कि वह उनकी मां से भी फेवर चाहते थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर मृदुला देवी को काफी सपोर्ट मिला था। इसके बाद कुछ और महिलाओं ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि विनायकन उन पर भी भद्दे कमेंट्स कर चुके हैं।