newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अंतिम विदाई देने अस्पताल पहुंची

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबरों की मानें तो सुशांत पिछले कई महीने से डिप्रेशन का शिकार थे, जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि इस बात पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबरों की मानें तो सुशांत पिछले कई महीने से डिप्रेशन का शिकार थे, जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि इस बात पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अस्पताल पहुंची

वहीं उनके बॉडी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि सुशांत की मौत फांसी के फंदे के कारण हुई है। सुशांत का पोस्टमार्टम जुहू के कूपर अस्पताल में किया गया। आज सुशांत का अंतिम संस्कार होना है। हालांकि अंतिम संस्कार से पहले सुशांत सिंह राजपूत कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अस्पताल पहुंच गई हैं।

जुहू के कूपर अस्पताल से रिया की कई सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह सफेद सूट सलवार में दिख रही हैं। उनके चेहरे पर उदासी से साफ पता चल रहा है कि वह सुशांत की मौत से बेहद दुखी हैं।

खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पुलिस उनके दोस्तों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस इस मामले में सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी और र‍िया चक्रवर्ती का बयान दर्ज करेगी। क्योंकि सुशांत ने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले रिया को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। पुलिस की जांच का दायरा सुशांत सिंह राजपूत के निजी संबंधों और करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द है।