newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh: सामने आई कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे की पहली झलक, फैंस बच्चे पर लुटा रहे खूब सारा प्यार

Bharti Singh: भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने प्यारे बेबी बॉय के साथ नजर आ रही हैं। भारती ने अपने बेटे को गोद में ले रखा है।

नई दिल्ली। पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दोनों माता-पिता बन चुके हैं। फिलहाल दोनों पैरंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। 3 अप्रैल को भारती सिंह ने प्यारे बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद वो 12 दिन बाद ही काम पर वापस लौट आईं। काम पर वापसी के बाद भारती को लोगों से ताने सुनने को मिले थे जिसका जिक्र उन्होंने हालिया इंटरव्यू में किया था। हालांकि भारती को इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता है और वो अपने बेबी बॉय के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। भारती ने पहली बार अपने बेटे के साथ एक क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

फैंस लुटा रहे बच्चे पर प्यार

भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने प्यारे बेबी बॉय के साथ नजर आ रही हैं। भारती ने अपने बेटे को गोद में ले रखा है। हालांकि बच्चे का चेहरा नहीं दिखा रहा है। बेटे के साथ रहकर भारती सिंह कितनी खुश हैं ये उनकी चेहरे की स्माइल साफ बता रही हैं। फैंस भी कॉमेडियन के बेटे की पहली झलक देख कर काफी खुश हैं। फैंस कमेंट कर बच्चे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैं आपके लिए बहुत खुश हूं…भगवान आपके परिवार को खुश रखे। फैंस हार्ट इमोजी और AWWWW..पोस्ट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


नहीं दिखा बच्चे का चेहरा

भारती ने पहली बार इंस्टाग्राम पर बच्चे के साथ फोटो शेयर की है। हालांकि ठीक से बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस बेताब है भारती के बच्चे की पहली झलक देखने के लिए। गौरतलब है कि भारती सिंह वापस काम पर लौट चुकी है। काम पर लौटने के बाद  भारती सिंह को लोगों से भरपूर ताने सुनने को मिले हैं। भारती ने खुद बताया कि लोग कह रहे हैं कि ऐसी भी पैसों की क्या जरूरत पड़ गई कि 12 दिन के बच्चों को अकेला छोड़कर आई हो। मैं जानती हूं कि कैसे मैं अपने बेटे को घर पर अकेला छोड़कर आती हूं।