newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

B Praak: सिंगर बी प्राक पर टूटा दुखों का पहाड़, सोशल मीडिया पर दर्द बयां करते हुए लिखा- बुरे दौर से गुजर रहे हैं…

B Praak: सिंगर बी प्राक के फैंस के लिए दुख भरी खबर सामने आई है। इस वक्त सिंगर बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बीते महीने पहले ही सिंगर से सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया था कि वो दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।

नई दिल्ली।अपनी आवाज से सीधा दिलों में उतर जाने वाले सिंगर बी प्राक के फैंस के लिए दुख भरी खबर सामने आई है। इस वक्त सिंगर बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बीते महीने पहले ही सिंगर से सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया था कि वो दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की थी लेकिन अब खबरें हैं कि सिंगर ने अपने बच्चे को खो दिया है। डिलीवरी के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। इस बात की जानकारी खुद बी प्राक ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख बयां किया है। सिंगर की पोस्ट पर कई स्टार्स ने कमेंट कर दुख जताया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

सिंगर बी प्राक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा-” बहुत गहरे दर्द के साथ हमें यह घोषणा करनी पड़ रही है कि जन्म के समय हमारे नवजात शिशु का निधन हो गया है। माता-पिता के रूप में हम जिस दौर से गुजर रहे हैं वह सबसे दर्दनाक दौर है…। हम सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को उनके अंतहीन प्रयासों और समर्थन (हाथ जोड़कर इमोजी) के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम इस क्षति से पूरी तरह से बिखर गए हैं..। आप सभी से हम अनुरोध करते हैं कि प्लीज हमें इस समय हमारी प्राइवेसी दें…आपका, मीरा और बी प्राक।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B PRAAK(HIS HIGHNESS) (@bpraak)


बॉलीवुड सेलेब्स ने किया रिएक्ट

इस पोस्ट पर करण जौहर, नेहा धूपिया, एली गोनी, नीति मोहन, अम्मी विर्क, अनुज सचदेवा, अली मर्चेंट और असीस कौर ने भी रिएक्ट किया है। गौतम गुलाटी ने कमेंट कर लिखा- आपके नुकसान के लिए खेद है। आपको और आपके परिवार को भगवान शक्ति दे। ये बात तो सभी जानते हैं कि सिंगर बी प्राक की आवाज सीधा लोगों के दिलो पर लगती है। सिंगर के सेड सॉन्ग सबसे ज्यादा सुने जाते हैं। अक्षय कुमार का सॉन्ग ‘फिलहाल’ सुपरहिट साबित हुआ था। इसके अलावा किस्मत-2,  मन भरैया, तेरी मिट्टी, जन्नत, फिलहाल-2, मेरा यार हंस रहा है, मस्तानी जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं।