newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khatron Ke Khiladi 11 : खतरों के खिलाड़ी का धमाकेदार प्रोमो हुआ रिलीज, इस बार की थीम ‘डर वर्सेज डेयर’

Khatron Ke Khiladi 11 : टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 11) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। केप टाउन में इस शो की शूटिंग हो रही है। अब शो का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है।

नई दिल्ली। टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 11) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। केप टाउन में इस शो की शूटिंग हो रही है। अब शो का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें एक्शन, स्टंट और टास्क नजर आ रहा है। रोहित शेट्टी भी इस प्रोमो में खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

khatro ke khiladi2

इस बार शो की थीम डर वर्सेज डेयर का बैटलग्राउंड हैं जहां 13 कंटेस्टेंट अपने अपने डर का सामना करते नजर आएंगे। ये प्रोमो खुद रोहित शेट्टी ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है।

khatro ke khiladi3

खतरों के खिलाड़ी 11 यानि KKK11 का प्रोमो रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं- ‘ये कोई आम बैटल ग्राउंड नहीं है। यहां ना कोई बहाना, ना कोई रहम और ना कोई सरेंडर। यहां कदम-कदम पर बढ़ेगा डर और डेयर के वॉरियर्स देगें उसे कड़ी टक्कर। ये है डर और डेयर का बैटल ग्राउंड… वेलकम टू केपटाउन’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

इस प्रोमो में रोहित के साथ चील और चीता भी नजर आ रहे हैं। इस बार KKK11 में कंटेस्टेंट के तौर पर राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्नेता तिवारी, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आने वाला हैं।