newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Kangana Ranaut: बर्थडे के मौके पर फैंस लुटा रहे कंगना रनौत पर प्यार, मांग रहे सलामती की दुआ

Happy Birthday Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का आज जन्मदिन हैं। वो 34 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड की क्वीन कहे जाने वाली कंगना का जन्म आज ही के दिन साल 1987 को हिमाचल के एक छोटे से गांव में हुआ था। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के साथ उनकी सलामती की दुआ भी मांग रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का आज जन्मदिन हैं। वो 34 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड की क्वीन कहे जाने वाली कंगना का जन्म आज ही के दिन 1987 को हिमाचल के एक छोटे से गांव में हुआ था। मंडी जिले के सूरजपुर में एक राजपूत परिवार में जन्मी कंगना आज एक ऐसी एक्ट्रेस उभरी हैं, जो बिना हीरो के 100 करोड़ी फिल्में देती हैं। फिल्म में उनका होना मतलब हिट होने की गारंटी।

कंगना के घर में उनके अलावा उनकी बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत भी है। कंगना काफी साधारण परिवार से हैं। उनकी मां आशा रनौत एक स्कूल टीचर और पिता एक बिजनेसमैन हैं। उनके घर में उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन वो 12वीं क्लास में ही फेल हो गईं थीं। जुसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वो अपने सपनों को पूरा करें। इसके बाद वो घर से भाग कर मुंबई आ गईं। जिसके बाद आज कंगना बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं।

बॉलीवुड में बिना गॉडफादर के उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। जिसके चलते लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। कंगना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक तरफ उनके चाहने वाले बहुत हैं तो उनके हेटर्स की भी कमी हैं। खैर इस खास मौके पर उनके फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जन्मदिन की बधाई देने के साथ उनकी सलामती की दुआ भी मांग रहे हैं।

यहां देखिए किसने क्या कहा-