newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscar 2022 Slap: विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर आया ‘भाईजान’ का रिएक्शन, कहा- हद में रहकर…

Oscar 2022 Slap: अवॉर्ड शो के दौरान  विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक के चेहरे पर मुक्का मार दिया। हालांकि ये मुक्का कॉमेडी का ही एक हिस्सा था या नहीं..ये कहा नहीं जा सकता है। हालांकि खुद  विल स्मिथ ने माफी भी मांग ली है। उनका कहना है कि उन्होंने ज्यादा ही कर दिय। अब मामले को लेकर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का रिएक्शन सामने आया है।

नई दिल्ली। ऑस्कर 2022 हमेशा अपने अवॉर्ड के लिए सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बार अवॉर्ड शो विल स्मिथ के थप्पड़ को लेकर सुर्खियों में है। अवॉर्ड शो के दौरान  विल स्मिथ ने क्रिस रॉक के चेहरे पर मुक्का मार दिया। हालांकि ये मुक्का कॉमेडी का ही एक हिस्सा था या नहीं..ये कहा नहीं जा सकता है। हालांकि खुद  विल स्मिथ ने माफी भी मांग ली है। उनका कहना है कि उन्होंने ज्यादा ही कर दिय। अब मामले को लेकर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि होस्ट को अपनी हद में रहना चाहिए।

मर्यादा मे रहना जरूरी- सलमान खान

थप्पड़ कांड पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि शो के होस्ट को हमेशा सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आप जो भी कहेंगे उसका सीधा असर सामने वाले पड़ेगा। मजाक एक लिमिट तक ही सही लगता है। बता दें कि सलमान खान ने ये बातें एक इवेंट में कहीं जहां वरुण धवन और मनीष पॉल भी मौजूद थे। सलमान खान के अलावा कंगना रनौत का भी थप्पड़ कांड पर रिएक्शन सामने आया है। कंगना ने विल स्मिथ का खुले तौर पर समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा-अगर कुछ बेवकूफ मेरी मां और बहन का मज़ाक उड़ाएंगे कुछ बेवकूफ लोगों को हंसाने के लिए तो भी वही करूंगी जे विल स्मिथ ने किया।इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक मीम भी शेयर किया है जिसमे विल स्मिथ की चार फोटोज हैं। कोलार्ज में पहली फोटो में विल पूजा कर रहे हैं जबकि दूसरे में जाप, तीसरे और साधू के साथ सेल्फी और चौथे में थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

कंगना ने जाहिर की इच्छा

इसके अलावा कंगना ने ये ख्वाहिश भी रखी कि विल स्मिथ उनके रियलिटी शो लॉकअप में भी आए। इस कांड के बाद सोशल मीडिया पर विल स्मिथ ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिख माफी भी मांग ली हैं। उन्होंने लिखा-हिंसा किसी भी रूप से ठीक नहीं है..मेरे खर्चों को लेकर मजाक करना सही है लेकिन जेडा की मेडिकल कंडीशन को लेकर मजाक करना मेरे  लिए भावुक कर लेने वाले था। बता दें कि होस्ट ने विल स्मिथ की पत्नी को गंजी कहा था।