newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Kashmir Files: घूम-घूमकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने के लिए संदेश दे रहा ये शख्स, अनुपम खेर बोले- फिल्म आंदोलन बन गई है

The Kashmir Files: अनुपम खेर के इस शेयर किए गए वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। ध्यान हो, 5वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए थे। बता दें कि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 79.50 करोड़ रुपये हो गया है।

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। यही कारण भी है कि फिल्म की चर्चा चारों ओर हो रही है। कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार पर आधारित इस फिल्म को सरकार के साथ ही आम लोग सभी पसंद कर रहे हैं। लोगों को ये फिल्म इतनी पसंद आई है कि वो खुद ये फिल्म देखने के बाद लोगों से सोशल मीडिया पर इसे देखने के लिए अपील कर रहे हैं। इस बीच फिल्म में शामिल दिग्गज एक्टर अनुपम खैर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स भगवान शिव का रूप धारण किए लोगों को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए प्रेरित कर रहा है।

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर एक्टर ने वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स को भगवान शिव का रूप धारण किए हुए देखा जा सकता है। ये शख्स लोगों को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए प्रेरित कर रहा है। देखा जा सकता है युवक शिव का लुक बनाए बाइक चलाता हैं। इस शख्स के पीछे बैठे उसके दोस्त ने अपने हाथों में एक बैनर पकड़ा हुआ है। इस बैनर पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ जरूर देखें का संदेश दिया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर (अनुपम खेर) ने खास पोस्ट लिखा है, ‘नीले रंग में शिव के रूप में बने युवा भारतीयों को द कश्मीर फाइल्स देखने का आग्रह करते हुए देखना बहुत अद्भुत है। हमारी द कश्मीर फाइल्स नरसंहार पर आधारित फिल्म! इस बार दुनिया में कहीं भी आतंकवाद के शिकार लोगों का दर्द लोगों को जोड़ रहा है। फिल्म अब एक आंदोलन बन गई है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और विस्थापन पर आधारित है। जिसकी वजह से यह फिल्म खूब चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की काफी तारीफ की है। यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का निर्देशन विवके अग्निहोत्री ने किया है।

आपको बता दें, अनुपम खेर के इस शेयर किए गए वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। ध्यान हो, 5वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए थे। बता दें कि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 79.50 करोड़ रुपये हो गया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन पहले हफ्ते के मुकाबले ज्यादा रहने की उम्मीद है।