newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Singer Died in 2022: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर काल बनकर आया है ये साल, बीते 6 महीनों में 4 चमचमाते सुरीले सितारों को लिया छीन

Singer Died in 2022: अभी फैंस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के गम से उबर नहीं पाए थे कि अब संगीत उद्योग से एक और चमचमाता सितारा दुनिया से अलविदा हो गया। कल देर रात बॉलीवुड सिंगर केके का अचानक निधन हो गया। भले ही केके आज हमारे बीच नहीं है लेकिन अपने बेहतरीन गानों से हमेशा लोगों की जुबां और दिलों में रहेंगे।

नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए ये दिन काफी उतार-चढ़ाव वाले चल रहे हैं। आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिल रही है जो फैंस का दिल तोड़ रही हैं। अभी फैंस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के गम से उबर नहीं पाए थे कि अब संगीत उद्योग से एक और चमचमाता सितारा दुनिया से अलविदा हो गया। कल देर रात बॉलीवुड सिंगर केके का अचानक निधन हो गया। भले ही केके आज हमारे बीच नहीं है लेकिन अपने बेहतरीन गानों से हमेशा लोगों की जुबां और दिलों में रहेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि बीते 6 महीनों में म्यूजिक इंडस्ट्री से किन बेशकीमती सितारों में हमने खो दिया। ये क्षति एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ी है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन हैं।

लता मंगेशकर

भारत की स्वर कोकिला कही जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर का जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। सिंगर ने 6 फरवरी को आखिरी सांस ली थी। लता जी उम्र के पड़ाव में होने वाली बीमारियों से जूझ रही थीं। अपने आखिरी दिनों में वो काफी समय तक अस्पताल में रही थी। देश के पीएम नरेंद्र मोदी खुद उनसे मिलने पहुंचे थे।

बप्पी लाहिड़ी

80-90 के दशक के बेहतरीन रेट्रो सिंगर बप्पी लाहिड़ी का 16 फरवरी को निधन को गया था। उन्हें बॉलीवुड में डिस्को किंग के नाम से जाना जाता था। उन्होंने यार बिना चैन कहां रे और आई एम आ डिस्को डांसर जैस सदाबहार गाने गाए थे। सिंगर की तबीयत बीते काफी सालों से खराब चल रही थी। उन्होंने 16 फरवरी को आखिरी सांस ली।

 

sidhu moosewala

सिद्धू मूसे वाला

पंजाबी यूथ सिंगर सिद्धू मूसेवाला भी हमारे बीच नहीं रहे हैं। 29 मई को कुछ लोगों ने सिंगर को निशाना बनाते हुए बीच सड़क पर उनकी हत्या कर दी थी। उनके शरीर से 24 बुलेट निकाली गई थी। उनकी मौत के बाद फैंस में काफी रोष है और वो लगातार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

केके

बॉलीवुड के रोमांटिक और हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग के लिए मशहूर सिंगर केके अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 31 मई की रात को सिंगर का अचानक निधन हो गया। केके ने बॉलीवुड को कई खूबसूरत सॉन्ग से नवाजा है जिसमें तड़प-तड़प के, दिल क्यों ये मेरा, पल, तुम जो मिले जैसे सॉन्ग शामिल हैं।