newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tiger Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन आज, ये है उनका असली नाम

Tiger Shroff Birthday: साल 2014 में साजिद नाडियावाला की फिल्म हीरोपंती से टाइगर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आईं थीं। कृति की भी ये डेब्यू फिल्म थी। टाइगर और कृति की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल किया था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज के एक्शन हीरो के रूप में पहचाने जाने वाले टाइगर ने अपने छोटे से करियर में भी लोगों का दिल जीत लिया है। 2 मार्च 1990 में जन्मे टाइगर अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं, उन्होंने अभी कुछ ही फिल्में की हैं, लेकिन कम फिल्मों में भी उन्होंने बॉलीवुड में एक बड़ी जगह बना ली है। आज उन्हें अपना परिचय देने के लिए अपने पिता के नाम की जरूरत नहीं है। टाइगर का असली नाम ‘जय हेमंत श्रॉफ’ है। बचपन में टाइगर की अच्छी डाइट काफी अच्छी थी और बचपन में वो सभी चीजों को अपने दांतों से काटते रहते थे, जिसकी वजह से सभी उन्हें टाइगर कह कर बुलाने लगे थे।

ज्यादातर बॉलीवुड अभिनेताओं के बच्चे विदेशों में जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं, वहीं टाइगर श्रॉफ ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है। साल 2014 में साजिद नाडियावाला की फिल्म ‘हीरोपंती’ से टाइगर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आईं थीं। कृति की भी ये डेब्यू फिल्म थी। टाइगर और कृति की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल किया था। इसके बाद टाइगर फिल्म ‘बागी’ में अपने बचपन की दोस्त श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। उनकी इस फिल्म ने भी बॉक्सऑफिस पर अच्छा कमाल किया था। इसके बाद टाइगर ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘ए फ्लाइंग जट्ट’, ‘बागी 3’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘वॉर’ शामिल थीं। उनकी फिल्म ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी।

ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बताई जाती है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर ऋतिक रोशन भी नजर आए थे। टाइगर श्रॉफ की निजी जिंदगी की बात करें तो काफी लंबे समय से उनका नाम अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जुड़ता आ रहा है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। खबर है कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। टाइगर दिशा के साथ अपनी पिक्चर्स भी अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, इससे उनके फैन्स अंदाजा लगाते हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।