newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TMKOC: जेठालाल का बेटा टप्पू रियल लाइफ में कर रहा बबीता को डेट, उम्र में 9 साल का है अंतर

TMKOC: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लाखों लोगों का फेवरेट सीरियल है। सीरियल की शुरुआत से ही लोग इस शो को देखना पसंद करते हैं, अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से शो का हर किरदार फेमस है। लेकिन जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री फैन्स को उनका दीवाना बना देती हैं।

नई दिल्ली। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लाखों लोगों का फेवरेट सीरियल है। सीरियल की शुरुआत से ही लोग इस शो को देखना पसंद करते हैं, अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से शो का हर किरदार फेमस है। लेकिन जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री फैन्स को उनका दीवाना बना देती हैं। शो के फैन्स को बबीता और जेठालाल की जोड़ी को काफी पसंद भी है। वहीं किसी भी एपिसोड में दोनों एक्टर्स के बीच होने वाली बात कोई भी मिस नहीं करना चाहता है। लेकिन बात अगर रियल लाइफ की करें तो यहां इन किरदारों के बीच कुछ और ही रिलेशन दिख रहा है। यहां बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता कोई और ही रोल प्ले कर रही है। मुनमुन दत्ता का अफेयर शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का रोल प्ले कर रहे राज अंदकत से चल रहा है।

कई साल से चल रहा रिश्ता

बता दें कि यह रिलेशन कोई नया या ताजा नहीं हैं, बल्कि पिछले कई सालों से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इसपर ना तो मुनमुन और ना ही राज ने कभी कोई बात की है। वहीं सामने आई खबरों के मुताबिक, ये साफ हो गया है कि मुनमुन दत्ता और राज अंदकत का अफेयर चल रहा हैं। आपको यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि राज  मुनमुन से करीब 9 साल छोटे हैं। यानी दोनों की उम्र में काफी फर्क है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

हालांकि दोनों के रिलेशन को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई बार सवाल खड़े किए जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों के अफेयर होने की बाते भी है। अक्सर फैन्स उनसे ये सवाल करते थे कि क्या दोनों के बीच कुछ चल रहा है। वहीं अब फैन्स का यह शक यकीन में तबदील हो चुका है। यानी अब यह साफ हो चुका है कि दोनों एक रिलेशनशिप में है।

परिवार को भी है रिश्ते की जानकारी

इन सबके बीच हैरान करने वाली बात यह है कि शो का हर शख्स दोनों के रिश्ते को जानता है। सूत्रों की मानें तो मुनमुन दत्त और राज अंदकत के परिवार वालों को भी उन दोनों के रिश्ते के बारे में पूरी जानकारी है। बता दें कि राज की उम्र अभी सिर्फ 24 साल ही है तो वहीं मुनमुन दत्त उनसे करीब 9 साल बड़ी हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कोई भी बात नहीं की है।