newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill: मोर के साथ खेलती दिखीं शहनाज गिल, सादगी देख फैंस हुए कायल

Shehnaaz Gill: फैंस शहनाज की वीडियो पर खुलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस पर प्यार बरसाते हुए लिखा- हर जगह प्यार और खुशियां बिखेरते रहो…यू ही चमकते रहें। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ लोग आपको समझ नहीं सकते….मुझे पता है कि भगवान हमेशा सकारात्मक, अच्छे और दयालु लोगों का सपोर्ट करता है।

नई दिल्ली।बिग बॉस 13 से घर-घर जाने जाने वाली शहनाज गिल एक फेमस चेहरा बन गई हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग किसी बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बराबर हैं। फैंस शहनाज की सादगी और खूबसूरती को देखकर कायल हो जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को  दिल्ली में ब्रह्मा कुमारियों द्वारा आयोजित गर्ल चाइल्ड एम्पावरमेंट कैंपेन के लॉन्च में देखा गया। जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखे। लॉन्च इवेंट में शहनाज ने  बालिका सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और प्योर लव और लगाव के बीच अंतर की बात की। उन्होंने मंच पर प्योर लव को लेकर दिल छू लेने वाली बातें कहीं।

मोर के साथ खेलते हुए शहनाज का वीडियो हुआ वायरल

इवेंट से जुड़े कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शहनाज गिल एक मोर के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस मोर को अपने हाथों से खाना खिलाती दिख रही हैं। पहले शहनाज मोर से थोड़ा डरती हैं झिझकती हैं लेकिन बाद में सहज होकर मोर को अपने हाथों से खाना खिलाती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस सफेद अनारकली सूट में नजर आई हैं और वो उस आउटफिट में बेहद सुंदर लग रही हैं। हर कोई एक्ट्रेस की सादगी का कायल हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फैंस लुटा रहे वीडियो पर प्यार

फैंस शहनाज की वीडियो पर खुलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस पर प्यार बरसाते हुए लिखा- हर जगह प्यार और खुशियां बिखेरते रहो…यू ही चमकते रहें। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ लोग आपको समझ नहीं सकते….मुझे पता है कि भगवान हमेशा सकारात्मक, अच्छे और दयालु लोगों का सपोर्ट करता है। वहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। सफेद अनारकली में एक्ट्रेस की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई है। फैंस एक्ट्रेस की सादगी देख दीवाने हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।