newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vijay Mallya: ‘अर्श से फर्श तक’ का सफर तय करने वाले विजय माल्या इन आलिशान सम्पतियों के मालिक हुआ करते थे, जानें डिटेल

Vijay Mallya: ये प्रॉपर्टी लेरिन के चार द्वीपों में से एक है और कान्स के मशहूर फ्रेंच रिवेरा शहर से लगभग आधा मील की दुरी पर स्थित है। इस खूबसूरत प्रॉपर्टी को ले ग्रैंड जार्डिन या द ग्रैंड गार्डन के नाम से जाना जाता है।

नई दिल्ली। एक वक्त था जब विजय माल्या देश के सबसे बड़े कारोबारियों में से एक हुआ करते थे लेकिन अब वक़्त ऐसा है जब 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज चुकाने के लिए उन्हें अपनी आलीशान संपत्तियों को बेचना पड़ा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन बेशकीमती सम्पत्तियों के बारे में जिनका मालिकाना हक़ कभी विजय माल्या के पास हुआ करता था।

1) ले ग्रैंड जार्डिन, $60 मिलियन

सैंटे-मार्गुराइट द्वीप पर विजय माल्या ने एक लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी थी। ये प्रॉपर्टी लेरिन के चार द्वीपों में से एक है और कान्स के मशहूर फ्रेंच रिवेरा शहर से लगभग आधा मील की दुरी पर स्थित है। इस खूबसूरत प्रॉपर्टी को ले ग्रैंड जार्डिन या द ग्रैंड गार्डन के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि इस प्रॉपर्टी को माल्या ने $60 मिलियन में खरीदा था।

2) मबुला गेम लॉज, $6 मिलियन

मबुला गेम लॉज 12,000 हेक्टेयर लैंड पर फैला हुआ है। इस गेम लॉज को दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन निजी गेम रिजर्व में से एक कहा जाता है। इस रिजर्व की कुल कीमत $6 मिलियन बताई जाती है।

3) कैलिफोर्निया घर, $1.2 मिलियन

कैलिफोर्निया के सॉसेलिटो में माल्या का घर इस शहर के सबसे प्रमुख घरों में से एक है। इस घर में ‘बेल्वेडियर से बे ब्रिज और सैन फ्रांसिस्को तक के सीन’ हैं। ये प्रॉपर्टी 11,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। इसे माल्या ने 1.2 मिलियन डॉलर की मोटी रकम देकर ख़रीदा था।

4) ट्रंप प्लाजा, $2.4 मिलियन

माल्या ने सितंबर 2010 में ट्रम्प प्लाजा में एक पेंटहाउस खरीदा था जिसकी कीमत उस वक़्त 2.4 मिलियन डॉलर थी। इस पेंटहाउस को न्यूयॉर्क के सबसे महंगे घरों में से एक माना जाता है।

5) इंडियन इम्प्रेस- $93 मिलियन

अपनी गीगा-यॉट इंडियन इम्प्रेस पर शानदार पार्टियों के लिए विजय माल्या फेमस थे। इंडियन इम्प्रेस 95 मीटर की ऊंचाई पर दुनिया की 33वीं सबसे बड़ी निजी यॉट है। इस यॉट को माल्या ने 93 मिलियन डॉलर में ख़रीदा था।

6) फ्लाई हाई

दुनिया भर में अपने दो दर्जन स्टेट्स में से किसी में भी जाने के लिए माल्या ने एक निजी बोइंग 727 को रखा था। $40 मिलियन की मोटी रकम देकर माल्या ने एक Airbus A319 भी खरीदा था। माल्या के निजी विमानों में एक हॉकर भी शामिल है जिसकी कीमत 50 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।