newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

68th National Film Awards: अजय देवगन और दक्षिण भारतीय स्टार सूर्या ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड

68th National Film Awards: अजय देवगन और दक्षिण भारतीय स्टार सूर्या ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड इस फिल्म के ज्यूरी मेंबर विपुल शाह, चित्रार्थ सिंह, अनंत विजय और पप्रियदर्शानन्द हैं जिन्होंने फीचर सेक्शन के लिए कुल 66 फिल्मों का रिव्यू किया है।

नई दिल्ली। आज यानी 22 जुलाई को 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा हो गई है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर साझा करते हुए बताया था कि, “ज्यूरी सदस्यों से 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार रिपोर्ट को पाकर मुझे प्रसन्नता हो रही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ज्यूरी ने बहुत अच्छा काम किया है. विश्व में सबसे ज्यादा फिल्म भारत में बनती हैं इससे नये कलाकारों को अच्छा मौका मिलता है और साथ ही देश में रोजगार भी पैदा होता है।” इस फिल्म के ज्यूरी मेंबर विपुल शाह, चित्रार्थ सिंह, अनंत विजय और प्रियदर्शानन्द हैं जिन्होंने फीचर सेक्शन के लिए कुल 66 फिल्मों का रिव्यू किया है।

नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में अवार्ड

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – विशाल भरद्वाज (मरेंगे तो वही जाकर )

बेस्ट सिनेमाटोग्राफी – निखिल एस प्रवीण (शब्दिकोणा कलप्पा )

बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू – जस्टिस डिलेड बट डीलीवर्ड एंड थ्री सिस्टर

बेस्ट इन्वेस्टीगेशन फिल्म – द सेविअर ब्रिज – प्रीतम सिंह

बेस्ट एक्सप्लोरेशन फिल्म – व्हीलिंग द बेल

बेस्ट एजुकेशनल फिल्म – ड्रीमिंग ऑफ़ वर्ड्स (मलयालम)

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म – टेस्टीमोनी ऑन अना

फीचर फिल्म कैटेगरी में अवार्ड

बेस्ट फीचर फिल्म – सोराराई पोटरु

बेस्ट पॉपुलर फिल्म – तान्हा जी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री -अपर्णा बालमुरली (सोराराई पोटरु)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – एक्टर सूर्या और अजय देवगन (फिल्म सोराराई पोटरु और तान्हा जी अनसंग वॉरिअर)

बेस्ट हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बीजू मेनन (अय्यापनम कोश्यम )

बेस्ट डायरेक्टर – सच्चिदानंदन केआर ( अय्यापनम कोश्यम)

बेस्ट लिरिक्स – मनोज मुन्तशिर (मूवी – सायना)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक) – जी वी प्रकाश (मूवी – सोराराई पोटरु)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – थामन एस (अला वैंकुंठपुरामुल्लो )

बेस्ट बाल (चिल्ड्रेन) फिल्म – मराठी फिल्म सुमी ( अमोल वसंत गोले )

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडेय (मी वसंतराव) और अनीश मंगेश गोसावी (टकटक)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – ननचम्मा (अय्यापनम कोश्यम )

बेस्ट कोरियोग्राफी – नाट्यम

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – अविजत्रिक

बेस्ट स्क्रीनप्ले – सोराराई पोटरु सुधा कोंगड़ा और मंडेला, मैडोन्ने आश्विन

बेस्ट फीचर फिल्म कन्नड़ – डोल्लू

बेस्ट फीचर फिल्म मलयालम – थिंकलाजचा निश्चयम (Thinkalazhcha Nishchayam)

बेस्ट फीचर फिल्म तमिल – (Sivaranjiniyum Innum Sila Pengalum)

बेस्ट फीचर फिल्म तेलुगु – कलर फोटो

बेस्ट फीचर फिल्म हरयाणवी – दादा लख्मी

बेस्ट फीचर फिल्म दिमासा – सम्खोर