newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 August 2023: अभीर के गम में नशेड़ी बना अभिमन्यु, पीकर सड़क से लेकर घर तक में किया तांडव

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 August 2023: अभिमन्यु नशे की हालत में घर पहुंचता है और अभीर-अभीर करता है। अभिमन्यु की ऐसी हालत देखकर सभी लोग परेशान हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दुख मंजरी को होता है, जो अपने बच्चे का दर्द कम नहीं कर पा रही हैं।

नई दिल्ली।टीवी का सबसे पसंदीदा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टॉप सीरियल्स में से एक है। ये शो लोगों को एंटरटेन करने के लिए हर दिन कुछ न कुछ इंटरेस्टिंग लेकर आता रहता है। शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी ने भी अभीर के जाने के बाद खाना-पीना छोड़ दिया है। रूही मंजरी को खिलाने की कोशिश करती है कि अगर आप बीमार हो जाओगी, तो पॉपी का ध्यान कैसे रखोगी। जिसके बाद अभिमन्यु अभीर का सारा सामान पैक करता है और उसे देने के लिए गोयनका हाउस पहुंच जाता है।

AKSHARA

अभिमन्यु का ड्रामा शुरू

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर अभिमन्यु का दुख कम करने के लिए कार्ड बनाता है और उसपर दिल की सारी बातें लिख देता है, जबकि अभिमन्यु तो गायब है। वो मिल ही नहीं रहा है। मंजरी और आरोही परेशान होते हैं और रोहन को फोन करते हैं। रोहन बताता है कि सर अस्पताल में ही है और सो रहे हैं। नींद में भी अभिमन्यु को सिर्फ अभीर नजर आता है। हालांकि उठने के बाद वो खुद को सर्जरी के लिए तैयार करता है। आनंद कहता है कि अभिमन्यु तुम्हें आराम की जरूरत है और तुम्हारी हालत भी ठीक नहीं है। अभिमन्यु जाने से मना करता है लेकिन आरोही और आनंद जबरदस्ती उसे घर भेज देते हैं। जिसके बाद अभिमन्यु घर न जाकर रेस्तरां में पीने के लिए बैठ जाता है, गम भुलाने के लिए।


नशे में धुत होगा अभिमन्यु

अभिमन्यु नशे की हालत में घर पहुंचता है और अभीर-अभीर करता है। अभिमन्यु की ऐसी हालत देखकर सभी लोग परेशान हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दुख मंजरी को होता है, जो अपने बच्चे का दर्द कम नहीं कर पा रही हैं। तभी अक्षरा और अभिनव भी अभीर को लेकर अभिमन्यु के पास पहुंचते हैं और उसे शराब के नशे में देखकर हैरान हो जाते हैं। अभिमन्यु को लगता है कि वो सपना देख रहा है और सपने में उसे अभीर दिख रहा है। वो कहता है कि सपने में तुम दिखते हो, लेकिन सच में नहीं दिखते हो, प्लीज वापस आ जाओ। आरोही अभिमन्यु को आराम करने के लिए कहती है। मंजरी अभिमन्यु को देखकर रोने लगती है और सारा इल्जाम अक्षरा पर लगाती है कि सब कुछ तुम्हारी वजह से हो रहा है।