newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Zee5 Bob Biswas Review: अभिषेक बच्चन की दमदार एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल, सुपारी किलर के किरदार में खूब जमे एक्टर

Zee5 Bob Biswas Review: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉब बिस्वास (Bob Biswas) आज रिलीज हो गई है। दर्शकों के साथ-साथ खुद जुनियर बच्चन भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉब बिस्वास (Bob Biswas) आज रिलीज हो गई है। दर्शकों के साथ-साथ खुद जुनियर बच्चन भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हो भी क्यों ना, इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। दर्शकों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन ने भी अपने बेटे के अभिनय की तारीफ की है। बता दें कि ये फिल्म 3 दिसंबर को जी5 पर रिलीज हो गई है।

bob biswas2

इस फिल्म में अभिषेक एक किलर की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें वो एकदम साधारण से दिखने वाले इंसान के रोल में हैं, जो पैसे के लिए किसी की भी जान ले लेता है। उनके अपोजिट इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) हैं। इस फिल्म को ए घोष ने निर्देशित किया और गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।

बॉस बिस्वास साल 2012 में आई सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी’ के एक किरदार का नाम था। जिसमें एक्टर शाश्वत चटर्जी बॉब के किरदार में नजर आए थे, वो एक एलआईसी एजेंट था जो भाड़े पर हत्या करने का काम करता था। अब इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनका रोल काफी अलग है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म और लुक से काफी उम्मीद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

फिल्म में अभिषेक का सुपारी किलर का रोल है। जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। बीमा कंपनी में काम करने वाला और अपने बॉस से हर छोटी-छोटी बात पर डांट खाने वाला बॉब बिस्वास दरअसल भाड़े का हत्यारा है। उसका निशाना अचूक है। चेहरे पर किसी भी तरह का भाव नहीं है। कर्म ही उसका धर्म है और कृष्ण पर उसका पक्का विश्वास है। इस रोल में अभिषेक काफी जचे हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है।