
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सम्मान यानी पद्म पुरस्कार घोषित किए गए हैं। सपा के मुखिया के अलावा यूपी के सीएम और रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है। उनके अलावा 105 अन्य को भी पद्म सम्मानों से नवाजा गया है। इस साल भी किसी को भारत रत्न के सर्वोच्च सम्मान से नहीं नवाजा गया है। पद्म सम्मान तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण। पद्म सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा वगैरा के क्षेत्र में अहम योगदान करने वालों को मिलता है। इस साल भी ये सम्मान मार्च या अप्रैल में संबंधित लोगों को राष्ट्रपति भवन में होने वाले कार्यक्रम में दिए जाएंगे। इस साल 6 नामचीन लोगों को पद्म विभूषण देने का एलान हुआ है। 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान मिलेगा। पद्म सम्मान पाने वालों में 7 को मरणोपरांत इसके लिए चुना गया है। सम्मान पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। यूपी से 8 लोगों को पद्म सम्मान देने का फैसला किया गया है। अब आपको बताते हैं कि इस साल पद्म सम्मान किनको दिया गया है। नीचे आप सम्मान पाने वालों के नाम देख सकते हैं।
For 2023, the President has approved conferment of 106 Padma Awards incl 3 duo cases. The list comprises 6 Padma Vibhushan, 9 Padma Bhushan & 91 Padma Shri. 19 awardees are women & the list also includes 2 persons from category of Foreigners/NRI/PIO/OCI and 7 Posthumous awardees pic.twitter.com/Gl4t6NGSzs
— ANI (@ANI) January 25, 2023
पद्म विभूषण
1 श्री बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत), वास्तुकला
2 श्री जाकिर हुसैन, कला
3 श्री एस एम कृष्णा, पब्लिक अफेयर्स
4 श्री दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत), चिकित्सा
5 श्री श्रीनिवास वर्धन, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
6 श्री मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत), लोक मामले
पद्म भूषण
7 श्री एस एल भैरप्पा, साहित्य एवं शिक्षा
8 श्री कुमार मंगलम बिड़ला, व्यापार एवं उद्योग
9 श्री दीपक धर, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
10 सुश्री वाणी जयराम, कला
11 स्वामी चिन्ना जीयर, अध्यात्मवाद
12 सुश्री सुमन कल्याणपुर, कला
13 श्री कपिल कपूर, साहित्य एवं शिक्षा
14 सुश्री सुधा मूर्ति, सामाजिक कार्य
15 श्री कमलेश डी पटेल, अध्यात्मवाद
पद्मश्री
16 डॉ. सुकमा आचार्य, अध्यात्मवाद
17 सुश्री जोधैयाबाई बैगा, कला
18 श्री प्रेमजीत बारिया, कला
19 सुश्री उषा बारले, कला
20 श्री मुनीश्वर चंदावर, चिकित्सा
21 श्री हेमंत चौहान, कला
22 श्री भानुभाई चित्र, कला
23 सुश्री हेमोप्रोवा चुटिया, कला
24 श्री नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले
25 सुश्री सुभद्रा देवी, कला
26 श्री खादर वल्ली डुडेकुला, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
27 श्री हेम चंद्र गोस्वामी, कला
28 सुश्री प्रितिकाना गोस्वामी, कला
29 श्री राधा चरण गुप्त, साहित्य एवं शिक्षा
30 श्री मोदाडुगु विजय गुप्ता, विज्ञान और इंजीनियरिंग
31 श्री अहमद हुसैन और श्री मोहम्मद हुसैन (जोड़ी), कला
32 श्री दिलशाद हुसैन, कला
33 श्री भीकू रामजी इदाते, सामाजिक कार्य
34 श्री सी आई इस्साक, साहित्य और शिक्षा
35 श्री रतन सिंह जग्गी, साहित्य एवं शिक्षा
36 श्री बिक्रम बहादुर जमातिया, सामाजिक कार्य
37 श्री रामकुइवांगबे जेने, सामाजिक कार्य
38 श्री राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), व्यापार एवं उद्योग
39 श्री रतन चंद्र कर, चिकित्सा
40 श्री महीपत कवि, कला
41 श्री एम एम कीरावनी, कला
42 श्री आरिज खंबाटा (मरणोपरांत), व्यापार और उद्योग
43 श्री परशुराम कोमाजी खुने, कला
44 श्री गणेश नागप्पा कृष्णराजनगर, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
45 श्री मगुनी चरण कुंआर, कला
46 श्री आनंद कुमार, साहित्य एवं शिक्षा
47 श्री अरविन्द कुमार, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
48 श्री डोमर सिंह कुंवर, कला
49 श्री राइजिंगबोर कुर्कलांग, कला
50 सुश्री हीराबाई लोबी, सामाजिक कार्य
51 श्री मूलचंद लोढ़ा, सामाजिक कार्य
52 सुश्री रानी मचैया, कला
53 श्री अजय कुमार मंडावी, कला
54 श्री प्रभाकर भानुदास मंडे, साहित्य एवं शिक्षा
55 श्री गजानन जगन्नाथ माने, सामाजिक कार्य
56 श्री अंतर्यामी मिश्र, साहित्य एवं शिक्षा
57 श्री नादोजा पिंडिपपनहल्ली मुनिवेंकटप्पा, कला
58 प्रो. (डॉ.) महेन्द्र पाल, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
59 श्री उमा शंकर पाण्डेय, सामाजिक कार्य
60 श्री रमेश परमार और सुश्री शांति परमार (जोड़ी), कला
61 डॉ. नलिनी पार्थसारथी, मेडिसिन
62 श्री हनुमंत राव पशुपुलेटी, चिकित्सा
63 श्री रमेश पतंगे, साहित्य एवं शिक्षा
64 सुश्री कृष्णा पटेल, कला
65 श्री के कल्याणसुंदरम पिल्लई, कला
66 श्री वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल, सामाजिक कार्य
67 श्री कपिल देव प्रसाद, कला
68 श्री एस आर डी प्रसाद, खेलकूद
69 श्री शाह रशीद अहमद क़ादरी, कला
70 श्री सी वी राजू, कला
71 श्री बख्शी राम, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
72 श्री चेरुवायल के रमन, कृषि
73 सुश्री सुजाता रामदोराई, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
74 श्री अब्बारेड्डी नागेश्वर राव, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
75 श्री परेशभाई राठवा, कला
76 श्री बी रामकृष्ण रेड्डी, साहित्य एवं शिक्षा
77 श्री मंगला कांति रॉय, कला
78 सुश्री के सी रनरेमसंगी, कला
79 श्री वादीवेल गोपाल और श्री मासी सदाइयां (जोड़ी), सामाजिक कार्य
80 श्री मनोरंजन साहू, चिकित्सा
81 श्री पटयत साहू, कृषि
82 श्री ऋत्विक सान्याल, कला
83 श्री कोटा सच्चिदानंद शास्त्री, कला
84 श्री शंकुरत्री चंद्रशेखर, सामाजिक कार्य
85 श्री के शानाथोइबा शर्मा, खेलकूद
86 श्री नेकराम शर्मा, कृषि
87 श्री गुरचरण सिंह, खेलकूद
88 श्री लक्ष्मण सिंह, सामाजिक कार्य
89 श्री मोहन सिंह, साहित्य एवं शिक्षा
90 श्री थौनाओजम चौबा सिंह, पब्लिक अफेयर्स
91 श्री प्रकाश चंद्र सूद, साहित्य एवं शिक्षा
92 सुश्री नेहुनुओ सोरही, कला
93 डॉ. जनम सिंह सोय, साहित्य एवं शिक्षा
94 श्री कुशोक थिकसे नवांग चंबा स्टेनज़िन, अध्यात्मवाद
95 श्री एस सुब्बारमन, पुरातत्व
96 श्री मोआ सुबोंग, कला
97 श्री पालम कल्याण सुंदरम, सामाजिक कार्य
98 सुश्री रवीना रवि टंडन, कला
99 श्री विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, साहित्य एवं शिक्षा
100 श्री धनीराम टोटो, साहित्य एवं शिक्षा
101 श्री तुला राम उप्रेती, कृषि
102 डॉ. गोपालसामी वेलुचामी, मेडिसिन
103 डॉ. ईश्वर चंद वर्मा, मेडिसिन
104 सुश्री कूमी नरीमन वाडिया, कला
105 श्री कर्मा वांगचू (मरणोपरांत), सामाजिक कार्य
106 श्री गुलाम मुहम्मद जाज, कला