newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: 12 परिवारों ने इस्लाम छोड़कर की हिंदू धर्म में वापसी, आजम खान पर लगाया जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

UP: बीती दिन मुजफ्फरनगर जिले के 12 परिवारों के 80 सदस्यों ने हिंदू धर्म में वापसी की है। ये धर्मांतरण महाराज यशवीर ने कराया। उन्होंने मंत्रोच्चारण, गायत्री मंत्र और गंगाजल शुद्धिकरण से लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई है।

नई दिल्ली।उपचुनाव परिणाम में आजम खान को अपनी पुरानी सीट से हाथ धोना पड़ा। आजम का खात्मा रामपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने किया। बता दें कि इस बार उपचुनाव में आजम खान के करीबी माने जाने वाले आसिम रजा  को खड़ा किया गया, लेकिन वो पुश्तैनी सीट नहीं बचा पाए। अब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 12 परिवारों ने आजम खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आजम खान के दवाब के चलते ही उन्होंने 12 साल पहले अपना धर्मपरिवर्तन कराया था और हिंदू से मुसलमान बने थे।

DHARM PARIWARTAN

आजम खान पर लगा संपत्ति हड़पने का आरोप

बीती दिन मुजफ्फरनगर जिले के 12 परिवारों के 80 सदस्यों ने हिंदू धर्म में वापसी की है। ये धर्मांतरण महाराज यशवीर ने कराया। उन्होंने मंत्रोच्चारण, गायत्री मंत्र और गंगाजल शुद्धिकरण से लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई है। गौर करने वाली बात ये है कि ये सभी परिवार रामपुर के ही रहने वाले थे, जो 12 साल बाद धर्म वापसी के लिए मुजफ्फरनगर के  योग साधना आश्रम पहंचे थे। इसी योजना लोगों ने आजम खान पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि जबरन आजम खान के गुर्गों ने धर्मांतरण कराके उनसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया और उनकी संपत्ति भी हड़प ली।

समाजवादी पार्टी ने किया अत्याचार

दोबारा मुसलमान से हिंदू बनी महिला कविता ने बताया कि आजम खान के कहने पर ही हमने अपना धर्म बदला था क्योंकि वो लोग हमें परेशान कर रहे थे। उन्होंने रामपुर के कई लोगों के साथ ऐसा ही किया था। वहीं हरजाना से सविता एक महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन करने के बाद हम लोग अपने लोगों से दूर हो गए थे लेकिन आज वापसी के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं धर्म वापसी कराने वाले महाराज यशवीर ने बताया कि इस सभी लोगों पर समाजवादी पार्टी ने बहुत अत्याचार किया और उनका जबरन धर्मपरिवर्तन कराया, लेकिन आज बहुत सारे परिवार हिंदू धर्म में वापसी करना चाहते थे। बाकी और भी ऐसे परिवार हैं जो इस समस्या से पीड़ित हैं। बता दें कि महाराज यशवीर सिंह अब तक 530 लोगों को हिंदू धर्म में वापसी करा चुके हैं।