newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इटली से भारत आए 15 सैलानी पाए गए कोरोनावायरस से पीड़ित, AIIMS ने की पुष्टि

इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज (एम्‍स) ने इसकी पुष्टि कर दी है। इटली से भारत आने पर इन्हें अलग रखा गया था। दिल्ली आने पर एम्‍स में इनके सैंपल की जांच की गई तो सभी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए।

नई दिल्ली। इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज (एम्‍स) ने इसकी पुष्टि कर दी है। इटली से भारत आने पर इन्हें अलग रखा गया था। दिल्ली आने पर एम्‍स में इनके सैंपल की जांच की गई तो सभी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। इन सभी टूरिस्‍ट्स को नई दिल्‍ली स्थित आईटीबीपी के छावला कैंप में रखा गया है।

Coronavirus

इटली के कुल 21 पर्यटकों का टेस्‍ट हुआ है और आईटीबीपी की क्‍वारटाइन फैसिलिटी में 15 को रखा गया है। इन सभी टूरिस्‍ट्स को मंगलवार दोपहर से ही आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। भारत में बेंगलुरु में कोरोनावायरस का एक संदिग्‍ध मिला है। बताया जा रहा है कि व्‍यक्ति सऊदी अरब से लौटा था।

Coronavirus

इससे पहले देश में कोविड-19 के संक्रमण के छह मामलों की पुष्टि हुई थी। ऐसे में भारत में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या अब 21 तक चुकी है।हालांकि इनमें से तीन मरीज केरल के थे, जिनका इलाज हो चुका है और वे स्वस्थ हो गए हैं।