newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

उत्तराखंड : मछली पकड़ने गए 2 लोग पानी के तेज बहाव में फंसे, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में मछली पकड़ने गए 2 लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। जल पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को टापू से सकुशल बाहर निकला।

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में मछली पकड़ने गए 2 लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। जल पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को टापू से सकुशल बाहर निकला।

दरअसल, ऊधमसिंह नगर के किच्छा बैराज पर दो लोग मछली पकड़ने गए हुए थे, अचानक ही बैराज का पानी बढने के बाद से दोनों व्यक्ति पानी की बीच बने टापू मे फंस गए और राहगीरों से बचाने की गुहार लगाने लगे।

तभी नगर पालिका कर्मी नितिन चरण वाल्मीकि ने मामले की जानकारी एलआईयू इंचार्ज नंदन सिंह कोरंगा को दी। जिसके बाद आनन-फानन ने एसआई विश्वकर्मा के नेतृत्व मे पहुचे बचाओ दल ने स्थानीय तैराकों की मदद से एक घंटे मे दोनो व्यक्ति का रैस्क्यू कर पानी से बाहर निकल लिया।