newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vaccination: कोरोना कहर के बीच बढ़ी वैक्सीनेशन की रफ्तार, एक दिन में हुआ 36 लाख लोगों का टीकाकरण

Vaccination: गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने वैक्सीनेशन(Vaccination) को लेकर जानकारी दी कि, “दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान ! अगर आपकी उम्र 45+ वर्ष है, तो अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तो तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन इस बीच वैक्सीनेशन का रफ्तार को भी बढ़ा दिया गया है। बता दें कि कोरोना के नए मामलों को देखते हुए सबसे अधिक महाराष्ट्र में हालात खराब चल रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार को 43,183 नए मामले दर्ज किए गए। ऐसे में हालात में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि, गुरुवार को देशभर में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 36 लाख 71 हजार 242 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। ऐसे में अब देश में कुल वैक्सीनेशन की संख्या 6,87,89,138 जा पहुंचा है। बता दें कि एक दिन के लिहाज से 36 लाख वैक्सीनेशन का आंकड़ा अबतक सबसे अधिक नंबर है। इससे पहले मार्च के मध्य में एक दिन में 30.39 लाख वैक्सीनेशन किए गए थे। उस वक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में इसे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई थी।

Vaccination india

उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि, “कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई में एक और मील का पत्थर!, आज का यह दिन हम सबके लिए गर्व का दिन है। PM श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में ज़ारी टीकाकरण का तीन करोड़ लाभार्थियों का आंकड़ा पार करना, देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।”

इसके अलावा गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी दी कि, “दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान ! अगर आपकी उम्र 45+ वर्ष है, तो अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। आप cowin.gov.in लिंक की मदद से कोविन पोर्टल पर लाॅग इन करके रजिस्टर/ साइन इन योर सेल्फ पर क्लिक करके टीकाकरण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।”