newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली में कोरोना के अब तक 384 केस, 259 मरकज से जुड़े हुए : केजरीवाल

उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में अब तक 384 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 91 मामलों की वृद्धि हुई है। इन 384 मामलों में से 58 संक्रमितों ने विदेश की यात्रा की थी। इनमें से कई दिल्ली से नहीं हैं, लेकिन उन्हें यहां दिल्ली में क्वारंटीन में रखा गया है। दिल्ली में कुल 259 संक्रमित मरकज के हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी लॉकडाउन के बीच कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की। जहां उन्होंने बताया कि दिल्ली में मरकज के मरीजों की वजह से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जरूर हुई लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से तीन लोग मरकज से निकाले गए हैं।

Arvind Kejriwal

उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में अब तक 384 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 91 मामलों की वृद्धि हुई है। इन 384 मामलों में से 58 संक्रमितों ने विदेश की यात्रा की थी। इनमें से कई दिल्ली से नहीं हैं, लेकिन उन्हें यहां दिल्ली में क्वारंटीन में रखा गया है। दिल्ली में कुल 259 संक्रमित मरकज के हैं।

सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में अभी तक 5 लोगों की मौत कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से हुई है। इनमें एक शख्स मरकज से जुड़ा हुआ था। कोरोना के अब तक सामने आए 384 मामलों में 259 केस निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हुए हैं। मरकज से निकाले गए लोगों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को ही कहा था कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना के जितने मामले आए हैं उनमें से 58 मरीजों के विदेश यात्रा की जानकारी मिली है। इनमें से कई दिल्ली के नहीं हैं, हालांकि, क्वारंटीन के लिए यहां रखा गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने 57,000 लोगों को ठहराने के लिए 328 राहत केंद्र तैयार किए हैं। कोई भी इन राहत केंद्रों में आ सकता है और यहां रह सकता है, हम उनका ख्याल रखेंगे।