राज्यसभा में आएंगे 55 नए सदस्य, यूपी कोटे से बीजेपी की होगी बल्ले बल्ले

राज्यसभा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अच्छी खासी संख्या में नए सदस्य चुने जाएंगे। इसी साल मार्च में 17 राज्यों के 55 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।

Avatar Written by: February 25, 2020 1:35 pm

नई दिल्ली। राज्यसभा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अच्छी खासी संख्या में नए सदस्य चुने जाएंगे। इसी साल मार्च में 17 राज्यों के 55 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। उससे पहले इन सीटों पर 26 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस बावत अधिसूचना जारी कर दी है।

rajya sabha

साल 2020 में राज्यसभा की 73 सीटों के लिए चुनाव कराने होंगे। जिन सांसदों का लोगों का कार्यकाल इस साल खत्म हो रहा है, उसमें 18 बीजेपी के और 17 कांग्रेस के सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा चार सीटें पहले से ही खाली पड़ी हैं। ऐसे में इस साल उच्च सदन की 73 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

BJP

इनमें से अकेले यूपी में खाली हो रही हैं। यह बीजेपी के लिए बड़ा फायदा है क्योंकि यहां वह भारी बहुमत से सत्ता में है। इस साल अकेले यूपी से 10 सीटें खाली हो रही हैं। राज्य में बीजेपी की सरकार है, इसलिए ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में जाएंगी। सबसे ज्यादा नुकसान यहां समाजवादी पार्टी को होगा।

महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं। ओडिशा, आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4 सीटें हैं। असम, मध्यप्रदेश और राजस्थान से 3-3 सीटें हैं। छत्तीसगढ़, हरियाणा और  झारखंड से 2-2 सीटें हैं। मेघालय, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट के लिए भी चुनाव होंगे।

Bjp- Congress

इस समय बीजेपी के राज्यसभा में 83, और कांग्रेस के 46 सदस्य हैं। इस साल राज्यसभा से कई दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, रामदास आठवले, दिल्ली बीजेपी नेता विजय गोयल शामिल हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार का भी कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है।