newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tiranga Yatra: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, जहां लगते थे देश विरोधी नारे, वहां ‘भारत माता की जय’ की सुनाई दी गूंज

Tiranga Yatra: इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गहरा लगाव है, जो हाल की रैली जैसी घटनाओं से स्पष्ट है।

नई दिल्ली। भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई जो देश की आजादी का जश्न मनाने और तिरंगे के प्रति अपना प्यार व्यक्त करने के लिए एक साथ आए। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान हर-हर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में तमाम जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जम्मू कश्मीर में सोफिया के अलावा भी कई जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गहरा लगाव है, जो हाल की रैली जैसी घटनाओं से स्पष्ट है। सिन्हा ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के पिछले दावे का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें यह समझने के लिए इस रैली में भाग लेना चाहिए था कि क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय ध्वज को देश के किसी अन्य हिस्से जितना ही पसंद करते हैं।


कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक झंडा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर ने भी तिरंगा फहराया। देश के विभिन्न हिस्सों में देशभक्ति का प्रदर्शन राष्ट्रीय ध्वज के प्रति एकता और श्रद्धा का प्रतीक है, यह दर्शाता है कि सभी क्षेत्रों के भारतीयों के दिलों में तिरंगा एक विशेष स्थान रखता है।


शोपियां से शुरू हुई रैली में तिरंगे तिरंगों का सैलाब सा नजर आ रहा था और लोगों ने राष्ट्रीय गौरव और एकजुटता के नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर मार्च किया। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी उम्र के नागरिकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का दिखाया।