
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के मेयर पद के नाम की घोषणा कर दी है। केजरीवाल की पार्टी ने शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल (Aaley Muhammad Iqbal) होंगे। हालांकि शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद को तीन महीने के लिए ही चुना जाएगा। क्योंकि अभी सिर्फ महीने का ही कार्यकाल बचा हुआ है। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पकंज गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि, आज मुख्यमंत्री आवास पर पीएसी की बैठक हुई। जिसमें हमने 6 नामों पर चर्चा की। जिसमें 4 स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के नाम है। इसके अलावा एक डिप्टी मेयर और एक मेयर के नाम पर चर्चा की।
पकंज गुप्ता ने बताया कि, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के नाम पर भी चर्चा हुई। जिसमें आमिल मालिक (Amil Malik) जो कि वार्ड 246 करावल नगर से विधानसभा के मेंबर है। दूसरा नाम रविंद्र कौर (Raminder Kaur) है जो वार्ड नंबर 100 हरि नगर विधानसभा से आती है, मोहिनी जीनवाल (Mohini Jeenwal) वार्ड नंबर 218 सीमापुरी विधानसभा और सारिका चौधरी (Sarika Chaudhary) वार्ड नंबर 142 जंगपुरा को शामिल किया गया है।
आज PAC की Meeting में MCD के Mayor, Dy Mayor और Standing Committee Members के नामों पर चर्चा हुई।
▪️Mayor: Shelly Oberoi
▪️Dy Mayor: Aaley Muhammad IqbalStanding Committee:
1️⃣Amil Malik
2️⃣Raminder Kaur
3️⃣Mohini Jeenwal
4️⃣Sarika Chaudharyसभी को शुभकामनाएं ?- @pankajgupta pic.twitter.com/SN7KPzMlc9
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) December 23, 2022
जानिए कौन हैं शैली ओबेरॉय-
39 साल शैली ओबेरॉय वार्ड नंबर 86 से पटेल नगर विधानसभा से पार्षद हैं। वो पेशे से प्रोफेसर है। उनके शिक्षा की बात करें तो शैली ने पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इस बार के नगर निगम चुनाव में उन्होंने भाजपा की दीपाली कपूर को शिकस्त दी थी।
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली थी। आप को 134 सीटें मिली थी। वही भाजपा की 104 सीटें आई थी। इसके अलावा कांग्रेस का एमसीडी चुनाव में दुर्गाति देखने को मिली थी। कांग्रेस को महज 9, अन्य के खाते में 3 सीटें आई थी।