Connect with us

देश

AAP In Dock: पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगवाने में फंसी आम आदमी पार्टी, 6 लोग गिरफ्तार, 100 एफआईआर दर्ज

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की गई। पता चला है कि दिल्ली के नारायणा इलाके के एक प्रिंटिंग प्रेस में ये पोस्टर छापे गए थे। दिल्ली पुलिस के एक कॉन्सटेबल ने 19 मार्च को कुछ लोगों को विवादित पोस्टर लगाते देखा। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और लोगों को गिरफ्तार कर पोस्टर बरामद किए गए।

Published

modi and aap

नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (आप) पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर चस्पा करवाने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 100 एफआईआर दर्ज की गई है। दीपेंद्र पाठक के मुताबिक पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम भी नहीं था। सभी एफआईआर प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी को गंदा करने के आरोप में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आप के दफ्तर से निकलते वक्त एक वैन को भी पुलिस ने रोका। इस वैन से कई पोस्टर मिले।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की गई। पता चला है कि दिल्ली के नारायणा इलाके के एक प्रिंटिंग प्रेस में ये पोस्टर छापे गए थे। दिल्ली पुलिस के एक कॉन्सटेबल ने 19 मार्च को कुछ लोगों को विवादित पोस्टर लगाते देखा। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और लोगों को गिरफ्तार कर पोस्टर बरामद किए गए। पुलिस ने ये जानकारी अभी नहीं दी है कि पोस्टरों में पीएम मोदी के खिलाफ कैसी विवादित बातें लिखी गई थीं। पहली बार ऐसे विवादित पोस्टर छपवाने और चस्पा करवाने का आरोप आप पर लगा है।

PM Modi pic

इससे पहले आप के कार्यकर्ताओं पर बीते दिनों ‘मोदी मर जा’ की नारेबाजी का आरोप लगा था। खुद पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में इस नारे का हवाला दिया था। मोदी ने कहा था कि कुछ लोग मेरे मरने की बात कर रहे हैं। जबकि मैं काम करने में व्यस्त हूं। विवादित पोस्टरों की बात करें, तो पिछले दिनों हैदराबाद में ऐसे पोस्टर और बैनर भी लगाए गए थे, जिनमें मोदी को रावण जैसा दिखाया गया था। दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर छपवाने और उन्हें लगाने के मामले में आप को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement