newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Opinion poll: गोवा में बीजेपी तो पंजाब में आप बन रही है सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को हो रहा है नुकसान

Opinion poll: न्यूज़ एक्स के इस सर्वे में गोवा के लिए 20 हजार लोगों को शामिल किया गया है। इसके मुताबिक़ गोवा में सबसे अधिक वोट शेयर बीजेपी के पास है। जबकि आप दूसरे नंबर है और कांग्रेस गोवा में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी को गोवा में करीब 32.8 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहे हैं।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके मद्देनजर जमकर राजनीति हो रही है। नेताओं की बयानबाजी, आरोप, प्रत्यारोप और लुभावने वायदे किये जा रहे हैं। इसी बीच वोटरों का मूड समझने के लिए सर्वे करवाए जा रहे है। इस खबर में हम आपको पंजाब और गोवा से सामने ओपिनियन पोल के नतीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। आखिर गोवा में किस पार्टी के पास सबसे अधिक वोट शेयर है।

2022 election

आपको बता दें कि न्यूज़ एक्स के इस सर्वे में गोवा के लिए 20 हजार लोगों को शामिल किया गया है। इसके मुताबिक़ गोवा में सबसे अधिक वोट शेयर बीजेपी के पास है। जबकि आप दूसरे नंबर है और कांग्रेस गोवा में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी को गोवा में करीब 32.8 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस को 18.8 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है जबकि आम आदमी पार्टी को 22.1 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है। अन्य के खाते में 26.30 प्रतिशत वोट शेयर जा रहा है।

बात अगर पंजाब की करें तो यहां पर सर्वे के लिए 45000 लोगों को शामिल किया है। उसके बाद जो आंकड़े सामने आये हैं वो इस प्रकार हैं। पंजाब में कांग्रेस की सत्ता है इसके बावजूद भी उसके वोट शेयर गिरे हैं। सर्वे के अनुसार आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही हैं।

सामने आये आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक वोट शेयर आप को 38.83 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है जिसे 35.2 प्रतिशत वोट शेयर मिलते दिखाई दे रहे हैं जबकि SAD 21.01 वोट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर 2.33 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बीजेपी है।

अगर सीट की बात करें तो गोवा में बीजेपी को20-22 सीटें, कांग्रेस को 04-06सीटें, आप 05-07 सीटें, और अन्य को 08-09 सीटें मिल रही हैं। जबकि पंजाब में आप को 47-52 सीटें  , कांग्रेस को 40-45 सीटे, बीजेपी को 01-02 सीटें, SAD को 22-26 सीटें, और अन्य को 00 सीटें मिलती दिखाई दे रहे हैं। यहां आपको ये भी बता दें पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं जबकि गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं।