newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonu Sood: BJP में शामिल होंगे अभिनेता सोनू सूद!, पार्टी के इस बड़े नेता से की मुलाकात

Sonu Sood: बीते साल उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सोनू सूद आप पार्टी से जुड़ेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि उनकी बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हो गई थी।  

नई दिल्ली। क्या बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सियासी पारी खेलने जा रहे हैं?, क्या सोनू सूद भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे? दरअसल अभिनेता सोनू सूद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू सूद ने राजधानी दिल्ली में भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भेंट की है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली में बीएल संतोष के घर जाकर मुलाकात की। जिसके अब सियासी गलियारों मे इस बात को लेकर बाजार गर्म हो गया कि क्या सोनू सूद भाजपा का दामन थामेंगे। हालांकि बीते साल उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सोनू सूद आप पार्टी से जुड़ेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि उनकी बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हो गई थी।

ज्ञात हो कि इसी साल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ी थी। कांग्रेस ने उन्हें पंजाब की मोगा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थी, लेकिन चुनाव में मालविका को करारी शिकस्त झेलने पड़ी थी। बता दें कि सोनू सूद मुख्य रूप से पंजाब के रहने वाले है।

bjp 123

गौरतलब है कि ऐसे वक्त में जब देश कोरोना के कहर का शिकार हो रहा था। चतौरफा बदहाली, बेबसी और लाचारी की बयार बहती हुई नजर आ रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों बेशुमार दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे दुभर वक्त में अभिनेता ने देवदूत की भूमिका निभाई थी। बता दें कि उन्होंने दिल्ली मुंबई जैसे महानगरों में रहने वाले लोगों को अपने खर्च से उनके घरों तक पहुंचाया था, उनकी हर जरूरतों का जिस तरह से अभिनेता ने ख्याल रखा, उसकी पूरे देश ने प्रशंसा की थी।