Connect with us

देश

Chinese Baloon: अमेरिका ही नहीं, भारत के अंडमान पर भी मंडराया था चीन का जासूसी गुब्बारा! सरकार की तरफ से अभी पुष्टि नहीं

चीन का जो गुब्बारा अमेरिका पर मंडराता मिला था, वो विशालकाय था। इस गुब्बारे में तमाम सेंसर लगे होने की बात अमेरिका ने कही थी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन को चीन के दौरे पर जाना था, लेकिन गुब्बारे की उड़ान की वजह से उन्होंने चीन का दौरा रद्द कर दिया।

Published

chinese balloon

नई दिल्ली। चीन के खुफिया गुब्बारे दुनिया में कई जगह देखे जाने की खबर मिल रही है। चीन का ऐसा ही एक गुब्बारा भारत के अंडमान द्वीपसमूह के पोर्ट ब्लेयर के ऊपर पहले देखे जाने की अपुष्ट खबर है। बताया जा रहा है कि पोर्ट ब्लेयर पर कुछ वक्त तक मंडराने के बाद गुब्बारा भारतीय वायुसीमा से बाहर चला गया था। वहीं, दक्षिण अमेरिका में भी चीन का गुब्बारा दिखा है। इससे पहले अमेरिका में विशालकाय चीनी गुब्बारा देखा गया था। दक्षिण अमेरिका के ऊपर भी चीन का एक गुब्बारा दिखने की खबर है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का इस वजह से चीन का दौरा रद्द हो गया था। चीन ने हालांकि गुब्बारों से जासूसी करने के आरोपों को गलत बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय का दावा है कि ये मौसम की जानकारी लेने वाले गुब्बारे हैं और राह भटककर अमेरिका पहुंचे हैं।

mao ning china spokesperson

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग।

भारत के पोर्ट ब्लेयर पर चीन का गुब्बारा मंडराने की खबर की सरकारी स्तर से पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन खास बात ये है कि भारत और अमेरिका दोनों से ही चीन का तनाव इस वक्त चरम पर है। भारत से एलएसी की वजह से 2020 से ही चीन का तनाव बहुत बढ़ा है। वहीं, ताइवान के मसले पर अमेरिका से चीन खफा है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बीते दिनों कहा भी था कि अमेरिका को ताइवान मसले से अलग रहना चाहिए और उसे सैन्य मदद नहीं देनी चाहिए। चीन की प्रवक्ता ने ये भी कहा था कि ताइवान के चीन में एकीकरण के लिए सैन्य कार्रवाई भी करनी होगी, तो इस बारे में कठोर फैसला लिया जाएगा।

antony blinken us

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन।

चीन का जो गुब्बारा अमेरिका पर मंडराता मिला था, वो विशालकाय था। इस गुब्बारे में तमाम सेंसर लगे होने की बात अमेरिका ने कही थी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन को चीन के दौरे पर जाना था, लेकिन गुब्बारे की उड़ान की वजह से उन्होंने चीन का दौरा रद्द कर दिया। चीन के इस गुब्बारे में लगे सेंसर्स के बारे में अमेरिका और जानकारी भी जुटा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement