newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election 2022: किरकिरी होने के बाद PM मोदी पर अपने बयान से पलटे अखिलेश, सफाई देते हुए सुनिए क्या कहा

UP Election 2022: अखिलेश यादव के इस बयान के सामने आने के बाद भाजपा उनपर हमलावर है। भाजपा ने सपा प्रमुख के इस बयान को शर्मनाक बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव को काशी का बदला हुआ रूप पसंद नहीं आ रहा।

नई दिल्ली। सोमवार को इटावा में मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वापाणसी दौरे को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कसते हुए कहा था कि आखिरी समय में काशी में रहने की परंपरा है। अपने इस बयान के बाद से ही अखिलेश यादव चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इस बीच अब पीएम मोदी को लेकर दिए गए अपने बयान पर सपा प्रमुख ने सफाई दी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि उनका ये बयान पीएम मोदी को लेकर नहीं, बल्कि योगी सरकार के लिए था। वो (अखिलेश यादव) पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हैं।

akhilesh....

पीएम मोदी के लिए दिया था ये बयान

सोमवार को इटावा में मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब योगी और मोदी का समय चला गया है। इसके आगे सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वापाणसी दौरे को लेकर कहा कि मोदी अगले तीन महीने तक बनारस में ही रहें तो अच्छा है। काशी एक अच्छी जगह है। आगे तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने बोला कि वैसे आखिरी समय में काशी में ही रहने की परंपरा है।


अखिलेश पर हमलावर बीजेपी

अखिलेश यादव के इस बयान के सामने आने के बाद भाजपा उनपर हमलावर है। भाजपा ने सपा प्रमुख के इस बयान को शर्मनाक बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव को काशी का बदला हुआ रूप पसंद नहीं आ रहा। बाबा विश्वनाथ अखिलेश यादव को सद्बुद्धि दें। वहीं, अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्तवंत्रदेव ने कहा कि उनकी ओछी प्रतिक्रिया ये दिखाती है कि भारतीय संस्कृति का बढ़ता गौरव उनको पच नहीं रहा। अखिलेश के मन में काशी के कायाकल्प और भारतीय संस्कृति के गौरव की टीस बनी हई है।


युवाओं में भरा जोश, बेरोजगारों को दिखाए सपने

अपनी विजय रथ यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने युवाओं में जोश भरने के साथ ही बेरोजगारों को नौकरी के सपने दिखाए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर हमलावर होते हुए सपा प्रमुख ने सवाल किया और पूछा कि कोई बताए कि उत्तर प्रदेश में नौजवानों के लिए रोजगार के लिए कितने पैमाने पर निवेश हुआ है। बड़ी-बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं। कई बार परीक्षाओं को स्थगित किया जाता है लेकिन, हमारी सरकार बनने पर ऐसा नहीं होगा।