newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Classroom Scam: शराब के बाद ‘क्लासरूम घोटाले’ में घिरी केजरीवाल सरकार, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को 6 मार्च तक देना होगा जवाब

Delhi Classroom Scam: मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ”अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लोग जिस लोकायुक्त की ये बार-बार दुहाई देते थे। उसी लोकायुक्त ने आज समन जारी किया। और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बड़े घोटाले में जो भी दोषी है उनको सजा मिलनी चाहिए।”

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब शराब घोटाले के बाद अब केजरीवाल सरकार क्लासरूम घोटाले को लेकर विवादों में घिर गई है। दरअसल भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर क्लासरूम घोटाले का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब दिल्ली के लोकायुक्त ने मनोज तिवारी की आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन जारी किया है। साथ ही दोनों आप नेताओं को 6 मार्च 2024 तक इस मामले में अपना जवाब लोकायुक्त को देना होगा। मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बुधवार को क्लासरूम घोटाले को लेकर लोकायुक्त के सामने पेश हुए।  भाजपा सांसद ने लोकायुक्त के सामने अपना बयान दर्ज करवाया।

लोकायुक्त के सामने मनोज तिवारी ने दर्ज कराया बयान

मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि, ”मैं इस मामले में शिकायतकर्ता हूं, इस केस में महत्वपूर्ण फैसला हुआ है। हम दिल्ली में एक रूल है एक क्लास रूम में 30 से ज्यादा बच्चे ना हो। इसलिए क्लासरूम की संख्या बढ़ाई जाए। लेकिन इसके नाम पर भी इन्होंने (दिल्ली सरकार) बड़ा घोटाला कर दिया। जिसको क्लासरूम घोटाले के रूप में अब दिल्ली में चर्चा होने लगी।”

मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ”अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लोग जिस लोकायुक्त की ये बार-बार दुहाई देते थे। उसी लोकायुक्त ने आज समन जारी किया। और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बड़े घोटाले में जो भी दोषी है उनको सजा मिलनी चाहिए।” बता दें कि साल 2018 में मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर क्लासरूम घोटाले में गड़बड़ियों का खुलासा किया था।

manish sisodia and satyendra jain

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, वहीं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 26 फरवरी 2023 से कथित शराब घोटाले में सलाखों के पीछे हैं।