newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: आजतक पर रोहित सरदाना के निधन की खबर बताते हुए एंकर नहीं रोक पाई अपने आंसू, वीडियो आपको भी भावुक कर देगा

RIP Rohit Sardana: वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल आजतक के शीर्ष एंकरों में से एक रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनके करीबी लोगों ने इसकी जानकारी दी है। रोहित साल 2017 में जी न्यूज का साथ छोड़ने के बाद आजतक संग जुड़े थे।

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल आजतक के शीर्ष एंकरों में से एक रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनके करीबी लोगों ने इसकी जानकारी दी है। रोहित साल 2017 में जी न्यूज का साथ छोड़ने के बाद आजतक संग जुड़े थे। वह आजतक पर डिबेट शो ‘दंगल’ की मेजबानी करते थे। उन्हें साल 2018 में गणेश विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह टीवी न्यूज जर्नलिज्म के चर्चित चेहरों में से एक थे। रोहित के निधन की खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Rohit Sardana

सबसे पहले रोहित सरदाना के निधन की खबर पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट करके दी। वहीं काफी देर तक जब आज तक पर उनके निधन की खबर नहीं आई तो लोगों को उम्मीद जगी की शायद ये खबर गलत हो और रोहित सरदाना पूरी तरह ठीक हों। लेकिन चैनल पर एंकर नवजोत ने रोहित सरदाना के निधन की खबर ब्रेक की और रो पड़ी। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उनके साथ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी भी थीं और उनका भी रो -रो कर बुरा हाल था। इसके अलावा जब एकंर नवजोत ने अंजना ओम कश्यप से बात करने की कोशिश की तो उनके रुंधे गले से कोई आवाज नहीं निकल रही थी।

वहीं रोहित सरदाना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दुःख जताया है।