newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: डिबेट करने पहुंचे थे अनुराग ठाकुर लेकिन मिल गया चैलेंज, मंच पर कूदने लगे तो बजने लगीं तालियां

Video: शनिवार को ठाकुर ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा, ‘पहला मुद्दा एक खेल संस्कृति का निर्माण करना है। यह खेलों में लोगों की भागीदारी से लेकर लोगों के मुहिम बनाने के बारे में है। इस तरह की भावनाओं को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है।’

नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की फिटनेस गजब है ये कहना गलत नही होगा। अक्सर अनुराग ठाकुर के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं। वो खुद भी युवाओं को जागरूक करने की कोशिश करते हैं। बीते दिन शनिवार को उन्होंने एक बार फिर अपनी फुर्ती का प्रदर्शन किया। दरअसल, एक मीडिया समूह के कार्यक्रम के दौरान जब उन्हें चुनौती दी गई तो उन्होंने बिना समय गवाए उस चुनौती को स्वीकार कर लिया। फिर क्या अनुराग ठाकुर ने स्टेज पर ही रस्सी कूदना शुरू कर दिया। जिस दौरान अनुराग रस्सी कूद रहे थे तब तक तालियों की गड़गड़ाहट सुनने में आती रही।

मंच पर रस्सी कूद करते अनुराग ठाकुर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है अनुराग ठाकुर किसी प्रोफेशन ऐथलीट की तरह कभी एक पैर पर रस्सी कूदते रहे तो कभी क्रॉस मूव्स जैसे अलग-अलग अंदाज दिखा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ठाकुर ने लिखा, ‘जब वे आपको चैलेंज करते हैं, तो आपके पास एक विकल्प होता है। ‘इसे छोड़ें’ या एक चैम्पियन की तरह प्रदर्शन करें।’


रस्सी कूदने में माहिर हैं अनुराग ठाकुर

ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुराग ठाकुर ने रस्सी कूद में अपना जलवा बिखेरा हो। इससे पहले अगस्त में ‘फिट इंडिया’ मूवमेंट की दूसरी एनिवर्सरी पर भी अनुराग ठाकुर रस्सी कूद खेलते दिखाई दिए थे। कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा था कि देश का टारगेट 2024 ओलिंपिक में मेडल्सट की संख्या डबल करनी है। इसके आगे उन्होंने कहा कि देश में खेल के लिए कल्चटर पैदा करना है।


आपको बता दें, शनिवार को ठाकुर ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा, ‘पहला मुद्दा एक खेल संस्कृति का निर्माण करना है। यह खेलों में लोगों की भागीदारी से लेकर लोगों के मुहिम बनाने के बारे में है। इस तरह की भावनाओं को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है।’