newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly Election Result 2023: MP-तेलंगाना में सटीक साबित हुआ Axis My India का एग्जिट पोल, इतनी सीटें जीतने की थी भाविष्यवाणी

Assembly Election Result 2023: तेलंगाना में भी एक्सिस माई इंडिया का सीट अनुमान बिल्कुल सही साबित हुआ। एक्जिट पोल में केसीआर की पार्टी बीआरएस के सत्ता से पतन का अनुमान लगाया था और दक्षिणी राज्य में कांग्रेस के सत्ता में काबिज होने की भविष्यवाणी की थी। एक्सिस माई इंडिया का एक्जिट पोल यहां भी सही साबित हुआ। पोल में BRS के 34-44 सीटें, कांग्रेस को 63-73 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था। वहीं भाजपा के 4-8 सीटें और ओवैसी की AIMIM   के 5-7 सीटें मिलने की भाविष्यवाणी की थी।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव सामने आ चुके है। 4 में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का कमाल खिला है। कांग्रेस इन चुनाव में करारी शिकस्त झेलने पड़ी है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता से क्लीन बोल्ड होना पड़ गया। वहीं नतीजों से पहले कई चैनलों ने एक्जिट पोल किए थे। लेकिन एक्सिस माई इंडिया का एक्जिट पोल दो राज्य मध्य प्रदेश और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर सही साबित होते दिखाई दिया। अधिकांश एक्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया था इसके अलावा कुछ पोल्स में भाजपा के सत्ता से वापसी के कम चांस बताए थे। मगर मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत मिली।

BJP and Congress

सूबे की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 163 सीट पर जीत मिली। एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल में भाजपा को 140-162 सीटें मिलने का अनुमान जताया था, जबकि कांग्रेस को 68-90 सीटें और अन्य के खाते में 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। वहीं नतीजों में भाजपा को 163, कांग्रेस को 66 और अन्य के खाते में एक सीट आई। यानी एक्सिस माई इंडिया का एक्जिट पोल और नतीजे के एकदम सटीक रहे है।

वहीं तेलंगाना में भी एक्सिस माई इंडिया का सीट अनुमान बिल्कुल सही साबित हुआ। एक्जिट पोल में केसीआर की पार्टी बीआरएस के सत्ता से पतन का अनुमान लगाया था और दक्षिणी राज्य में कांग्रेस के सत्ता में काबिज होने की भविष्यवाणी की थी। एक्सिस माई इंडिया का एक्जिट पोल यहां भी सही साबित हुआ। पोल में BRS के 34-44 सीटें, कांग्रेस को 63-73 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था। वहीं भाजपा के 4-8 सीटें और ओवैसी की AIMIM   के 5-7 सीटें मिलने की भाविष्यवाणी की थी।

चुनाव नतीजों ने लगभग इसकी संख्या को दोहराया है। तेलंगाना में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।  फाइनल नतीजों में बीआरएस 39, कांग्रेस 64, भाजपा 8 और एआईएमआईएम 7 सीटें जीत सकी। एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल ने मध्य प्रदेश और तेलंगाना में सटीक अनुमान लगाकर सबको चकित कर दिया है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के सीट और वोट शेयर का अनुमान भी सटीक परिणामों के करीब रहा। हालांकि नतीजों से थोड़ा सा अंतर रहा।