newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: केजरीवाल के खिलाफ सड़क पर उतरा बाहुबली, बाढ़ के हालात को लेकर दिल्ली सरकार को जमकर धोया

Delhi Flood: बाहुबली कहते है कि मैं सीएम केजरीवाल की नकामी के खिलाफ खड़ा हूं। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बिल्कुल भी शर्म नहीं है। क्या सीएम केजरीवाल कष्ट करेंगे कि यमुना को साफ करने का पैसा कहां चला गया। उन्होंने अपना भ्रष्टाचारी बंगला बनाया है क्या उसमें वो पैसा इस्तेमाल किया है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में यमुना में आई बाढ़ की वजह से लोगों की मुश्किलें कम होने नाम नहीं ले रही है। बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बाद भी कई इलाकों में सड़क पर पानी भरा हुआ है। कुछ जगहों पर कई फीट पानी आने से दिल्लीवासियों को भारी दिक्क्तें झेलने पड़ रही है। हालांकि दो दिन से यमुना के जलस्तर में कमी जरूरी हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली वालों की फिर मुसीबत बढ़ने वाली है। एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं दिल्ली में आई आपदा को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है। भाजपा ने जहां ऐसे दिल्ली सरकार की नाकामी बताया है।वहीं आम आदमी पार्टी ने इस आपदा के पीछे भाजपा की साजिश करार दे दिए। वहीं राजधानी में आई बाढ़ को लेकर आम जनता का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बाहुबली नाम का एक शख्स दिल्ली सरकार की बदहाली को लेकर अनोख अंदाज में प्रदर्शन करने सड़क पर उतरा। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स टू पीस सूट और टाई लगाकर दिल्ली के आईटीओ के पास हाथ में बैनर लेकर पानी में खड़ा हुआ है। जहां यमुना का पानी सड़क पर आ जाने मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बैनर में शख्स ने अपना नाम, मोबाइन नंबर भी लिखा हुआ। बाहुबली ने कैमरे के सामने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। बाहुबली कहते है कि मैं सीएम केजरीवाल की नाकामी के खिलाफ खड़ा हूं। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बिल्कुल भी शर्म नहीं है। क्या सीएम केजरीवाल कष्ट करेंगे कि यमुना को साफ करने का पैसा कहां चला गया। उन्होंने अपना भ्रष्टाचारी बंगला बनाया है क्या उसमें वो पैसा इस्तेमाल किया है।

आगे वो कहता है कि केजरीवाल को बुखार या घर की बिजली चली जाए तो वो सब पीएम मोदी और भाजपा ने किया है। दिल्ली में प्रदूषण होता है यूपी और हरियाणा पराली जलाकर प्रदूषण कर देते है। बाढ़ आती है तो यूपी और हरियाणा दिखने लगता है। क्या हथिनीकुंड बैराज में पानी आज से नहीं दशकों से छोड़ा जा रहा है। मैं प्रदर्शन इसीलिए कर रहा हूं कि केजरीवाल की आंखे खुले और वो इस एरिया को क्लीयर करवाए।