
नई दिल्ली। जबसे पंजाब की सत्ता में आम आदमी पार्टी (AAP) काबिज हुई है, तबसे भगवंत मान सरकार लगातार सुर्खियों में घिरी हुई है। इसी क्रम में एक बार फिर पंजाब सरकार नए पंगे में फंस गई है। भगवंत मान सरकार में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Punjab Transport minister Laljit Singh Bhullar) को लेकर इस बार पंजाब सरकार विवादों में घिरी है। दरअसल, ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैहरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लालजीत सिंह भुल्लर का वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस नेता सुखपाल के ट्वीट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में साल 2021 में 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के दौरान भगवंत मान के मंत्री उपद्रवियों के साथ मौजदू थे। बता दें भुल्लर किसान आंदोलन का हिस्सा रहे दीप सिद्धू के वीडियो में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान से जवाब भी मांगा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दीप सिद्धू के साथ-साथ लालजीत सिंह भुल्लर और कुछ उपद्रवी दिखाई दे रहे है। ज्ञात हो कि 26 जनवरी 2021 के दौरान किसान आंदोलन के नाम उपद्रवियों ने दिल्ली में जमकर बवाल काटा था। कृषि आंदोलन के बहाने के उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर भी चढ़ा दिया था। वहीं आंदोलनकारियों ने लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा को हटाकर केसरी झंडा लगा दिया था। इस घटना की पूरे देश में निंदा की गई थी।
Dear @ArvindKejriwal & @BhagwantMann ji plz clarify if your transport minister @Laljitbhullar is part of hoisting Kesri Nishan Sahib on Red Fort along with Deep Sidhu? If yes how does our Cm call them anti national & keep him minister in his cabinet? I am subject to correction ! pic.twitter.com/Zt3uaJFPsy
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) August 8, 2022
भगवंत मान के स्टंटबाज परिवहन मंत्री, गाड़ी की सनरूफ पर बैठ दिखाया करतब
इससे पहले भी लालजीत सिंह ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आए थे। भुल्लर तेज रफ्तार गाड़ी में स्टंट करते दिखे थे। वो अपनी गाड़ी के सनरूफ में बैठकर हाथ हिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में मंत्री इस खतरनाक स्टंट करने के चक्कर में 2 पुलिसकर्मी को गाड़ी के शीशे खोलकर बाहर की तरफ जान को खतरे में डालकर लटकते नजर आए थे।
पंजाब- ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का खतरनाक स्टंट सामने आया, हाईवे पर चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकले, साथ ही खतरे में डाली 2 गनमैन की जिंदगी pic.twitter.com/EHGgPlk46b
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) June 10, 2022