newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh : ब्राह्मण कल्याण मंच को लेकर भोपाल में CM शिवराज का बड़ा ऐलान, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी भरी जोरदार हुंकार

Madhya Pradesh : यहाँ कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा कि पुजारियों को 5000 रुपए भत्ता दिया जाएगा। सीएम ने एक और बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मंदिरों की गतिविधियां मंदिर समितियों के द्वारा ही संचालित की जाएंगी। सरकार इन्हें संचालित नहीं करेगी. मुख्यमंत्री ने संस्कृत शिक्षकों की भर्ती को प्राथमिकता देने की बात भी मंच से कही। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, भोपाल बैरागढ़ विधायक रामेश्वर शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। इसी कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने ये भी कहा कि वो यहां प्रवचन देने या कथा सुनाने नहीं आए हैं.. बल्कि ये कहने आए हैं कि देश के हिन्दुओं के एक होने की जरूरत है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज के द्वारा परशुराम जयंती के मौके पर एक भव्य अक्षय उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके के लिए भोपाल में बड़े स्तर पर तैयारियाँ की गई हैं क्योंकि इसमें शिवराज सिंह चौहान और तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए। इसके साथ ही भोपाल में मौजूद लाल घाटी स्थित गुफा मंदिर में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल होने के लिए पहुंचे। वो यहां एक विशेष विमान से इस आयोजन में शामिल होने गए थे। जैसे ही वो भोपाल पहुंचे रास्ते भर भक्तों ने बड़े भक्ति भाव से उनका स्वागत सत्कार किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें इस अवसर पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर ब्राह्मण समाज और पुजारियों के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीबों को शासन की योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा।

गौर करने वाली बात ये है कि यहाँ कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा कि पुजारियों को 5000 रुपए भत्ता दिया जाएगा। सीएम ने एक और बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मंदिरों की गतिविधियां मंदिर समितियों के द्वारा ही संचालित की जाएंगी। सरकार इन्हें संचालित नहीं करेगी. मुख्यमंत्री ने संस्कृत शिक्षकों की भर्ती को प्राथमिकता देने की बात भी मंच से कही। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, भोपाल बैरागढ़ विधायक रामेश्वर शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। इसी कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने ये भी कहा कि वो यहां प्रवचन देने या कथा सुनाने नहीं आए हैं.. बल्कि ये कहने आए हैं कि देश के हिन्दुओं के एक होने की जरूरत है।